हिमाचली खबर: चाय पीने के शौकीन लोग हर मौसम में अपनी पसंदीदा चाय का आनंद लेते हुए नजर आते हैं, फिर चाहे तपती गर्मी ही क्यों न हो। लेकिन गर्मियों में जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में डिहाइड्रेसन और गर्मी बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में चाय की जगह कुच हल्की, ठंडी और रिफ्रेशिंग चाय रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं जो सेहत के साथसाथ ताजगी का भी एहसास कराती हैं।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिनका दिन बिना चाय के शुरू नहीं होता है तो गर्मियों में अपनी आदत को थोड़ा बदल सकते हैं। ये चाय न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं, बल्कि लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक भी बनाए रख सकती हैं।
माचा टी
माचा टी एक जापानी ग्रीन टी पाउडर से बनने वाली एक हेल्दी और एनर्जी ड्रिंक है। गर्मी में यह शरीर को ताजगी और ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसे बनाने के लिए माचा पाउडर, गर्म पानी, दूध और चीनी या शहद चाहिए। सबसे पहले एक कप या बाउल में माचा पाउडर को छान लें और इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालें। अब व्हिस्क की मदद से अच्छे से फेंटें। जब यह स्मूद हो जाए तो इसमें ठंडा या गर्म दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें शहद या चीनी मिलाएं और सर्व करें।
लेमन आइस टी
लेमन आइस टी बनाने के लिए आपको चाय की पत्ती, पुदीने की पत्तियां, नींबू, चीनी और बर्फ के टुकड़ों की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी रखें और उसमें थोड़ी सी चाय पत्ती और चीनी डालकर उबलने दें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो एक गिलास में बर्फ के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस मिलाएं। इस तरह आपकी लेमन आइस टी झटपट तैयार हो जाएगी, जिसे आप चाय की जगह ट्राई कर सकते हैं।
मिंट आइस टी
गर्मियों में मिंट आइस टी शरीर को फ्रेश और हेल्दी रखने में मदद करती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मिंट आइस टी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें। पानी में उबाल आने पर इसमें चाय की पत्ती, पुदीने की पत्तियां और चीनी डालें। जब चाय ठंडी हो जाए तो इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब चाय को छानकर आइस क्यूब डालकर इसे सर्व करें।
कैमोमाइल चाय
इसे बनाने के लिए कैमोमाइल के फूल और पत्ते, शहद, गर्म पानी और नींबू का रस चाहिए। सबसे पहले 2 कप पानी में कैमोमाइल के फूल और पत्ते डालकर उबाल लें। जब यह उबलकर 1 कप जितना रह जाए तो इसे छान लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। ऊपर से शहद मिलाएं और फिर सर्व करें। सुबह उठकर चाय की जगह आप कैमोमाइल चाय का मजा ले सकते हैं।



