हिमाचली खबर: 40 से 50 की उम्र पार करने के बाद मानव शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होने लगते हैं। इस उम्र में न सिर्फ हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, बल्कि मानसिक सतर्कता और याददाश्त पर भी असर पड़ सकता है।  उम्र बढ़ने के साथ शरीर की जरूरतें भी बदलने लगती हैं और बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। 40 साल के बाद बोन डेंसिटी कम होना, थकान महसूस होना, इम्यूनिटी कमजोर पड़ना, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व थायराइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ना आम बात है।

40 से 50 की उम्र के बाद ये 3 Vitamins जरूर शामिल करें, हड्डियों और ब्रेन की सेहत में हो सकता है सुधार, एक्सपर्ट से जानिए कैसे​
40 से 50 की उम्र के बाद ये 3 Vitamins जरूर शामिल करें, हड्डियों और ब्रेन की सेहत में हो सकता है सुधार, एक्सपर्ट से जानिए कैसे​

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया इस उम्र में कुछ जरूरी विटामिन का सही मात्रा में सेवन शरीर को फिट और एक्टिव रखने में मदद कर सकता है। डॉक्टर के अनुसार, बढ़ती उम्र के इन प्रभावों को धीमा करने और शरीर को स्वस्थ रखने में कुछ खास विटामिन बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। डाइट में विटामिन डी, विटामिन सी और बी 12 से भरपूर फूड्स का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है और ओवर ऑल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इन तीन विटामिन का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर।

Vitamin D का करें सेवन

40 साल की उम्र के बाद Vitamin D का सेवन बहुत उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और इम्यूनिटी में सुधार होता है। ये विटामिन मसल्स के लिए जरूरी है। Vitamin D जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, सनशाइन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका सबसे बड़ा स्रोत धूप है। यह शरीर में कैल्शियम को सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। अगर शरीर में Vitamin D की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और फ्रैक्चर व ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। Vitamin D शरीर की इम्यूनि्टी को मजबूत करता है और बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।  इसकी कमी होने पर शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में कमजोर पड़ सकता है। बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में Vitamin D मसल्स को मजबूत रखने और फिटनेस लेवल बेहतर करने में मदद करता है।

Vitamin D कैसे प्राप्त करें

  • सुबह की धूप में समय बिताएं आपको भरपूर विटामिन डी मिलेगा।
  • दोपहर की हल्की धूप में 1015 मिनट बैठें।
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें सकते हैं।

दिमाग और एनर्जी के लिए जरूरी है विटामिन बी 12

Vitamin B12 दिमाग को तेज और एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर मेमोरी लॉस, कंफ्यूजन और कॉग्निटिव डिक्लाइन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस विटामिन का सेवन करने से थकान और कमजोरी से राहत मिलती है।  यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाता हैं। इसकी कमी से कमजोरी और लो एनर्जी की समस्या हो सकती है। Vitamin B12 शरीर में होमोसिस्टीन नामक तत्व को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका स्तर बढ़ने पर हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इस विटामिन का सेवन 40 साल से अधिक उम्र के लोग, शाकाहारी और वीगन लोग, कम पोषण वाली डाइट लेने वाले लोग कर सकते हैं।

किन फूड्स से मिलता है ये विटामिन

इस विटामिन की भरपाई करने के लिए डाइट में दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स,अंडा, मछली और मीट का सेवन करें। आप डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट ले सकते हैं।

एजिंग धीमी करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है Vitamin C

विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। ये फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा कर एजिंग और कई बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। इस विटामिन का सेवन करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है और ज्वाइंट मजबूत होते हैं। Vitamin C कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन स्किन को टाइट रखने, झुर्रियां कम करने और जोड़ों को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। बढ़ती उम्र में इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। Vitamin C संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है।

किन फूड्स से मिलेगा ये विटामिन

Vitamin C रिच फूड्स का सेवन करना चाहते हैं तो आप संतरा,  नींबू, बेरीज, शिमला मिर्च और ब्रोकली का सेवन करें। एक्सपर्ट के मुताबिक Vitamin D, B12 और Vitamin C शरीर की बेसिक जरूरतों के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन इनके अलावा भी शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा3 फैटी एसिड्स और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। संतुलित और रंगबिरंगी डाइट, मौसमी फलसब्जियां और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर शरीर को जरूरी पोषण दिया जा सकता है।