हिमाचली खबर: Tauliye se Badbu Kaise Dur Kare: कई बार तौलिए धोकर रखने के बाद भी उसमें एक अजीब सी बदबू या सीलन रह जाती है। अगर आपके घर का तौलिया भी बारबार धोने के बाद बदबू मार रहा है तो इसके पीछे वॉशिंग पाउडर या धोने का तरीका जिम्मेदार हो सकता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखते हुए तौलिए को साफ और खुशबूदार बनाए रखा जा सकता है।

डिटर्जेंट का ज्यादा इस्तेमाल
हमें लगता है कि ज्यादा झाग आने पर ही अच्छी सफाई होती है लेकिन तौलिए के साथ ऐसा नहीं है। अगर तौलिया धोते समय हम ज्यादा डिटर्जेंट इस्तेमाल करते हैं तो उससे तौलिए के रेशों के बीच डिटर्जेंट जमा होने लगता है। पानी से पूरी तरह न धुल पाने की वजह से डिटर्जेंट तौलिए में ही रह जाता है जिसकी वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में तौलिया सूखने के बाद भी महक सकता है।
धोने का तरीका
अगर आप तौलिए को बहुत सारे कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में धोते हैं तो इससे यह अच्छी तरह साफ नहीं हो पाती है। अगर तौलिए पर जिद्दी दाग हैं तो उसे पहले ब्रश की मदद से साफ करें और फिर वॉशिंग मशीन में डालें। तौलियों को घूमने और साफ होने के लिए इससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।
तौलिया गीला छोड़ना
तौलिया इस्तेमाल करने के बाद कई लोग उसे बाथरूम या वॉशिंग मशीन में गीला छोड़ देते हैं। बंद मशीन या बाल्टी के अंदर की नमी फंगस और बैक्टीरिया के घर बन जाते हैं। जिसकी वजह से तौलिए से सीलन और तेज बदबू नहीं जाती है। तौलिए का इस्तेमाल करने के बाद हमेशा उसे खुली हवा और धूप में सुखाएं।
बदबू दूर करने के उपाय
तौलिए को धोते समय वॉशिंग मशीन में आधा कप सफेद सिरका डाल दें। इससे तौलिए की बदबू को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा तौलिए धोते समय डिटर्जेंट के साथ एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे भी बदबू दूर की जा सकती है।
कई बार लोग तौलिया का इस्तेमाल कई दिनों तक करते रहते हैं। जिसकी वजह से नमी और गंदगी तौलिए पर जमा होने लगती है। इससे बचने के लिए तौलिए को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर धोएं। जब तक तौलिए पूरी तरह से न सूख जाए उसे अलमारी में रखने से बचें। इन छोटीछोटी बातों का ध्यान रखकर आप तौलिए को खुशबूदार बनाए रख सकते हैं।



