हिमाचली खबर: Tom Moody on Rishabh Pant Captaincy: आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद खराब रहा। टीम इस सीजन खेले गए 14 मैचों में सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज पाई और पॉइंट्स टेबल पर दसवे नंबर पर रहते हैं टूर्नामेंट खत्म किया। अब जब टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, तो LSG मैनेजमेंट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर एनालिसिस कर रह है। इसी बीच टीम से टॉम मूडी का बड़ा बयान सामने आया है।

टॉम मूडी ने माना है कि ऋषभ पंत के लिए कप्तानी का रोल चुनौतीपूर्ण रहा, जिसका असर टीम के प्रदर्शन में साफतौर पर नजर आया। उन्होंने संकेत दिए कि अगले सीजन में टीम मैनेजमेंट कप्तान बदलने पर विचार कर सकता है। हालांकि, टीम का नया कप्तान कौन होगा, इसे लेकर मूडी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
LSG के लिए बेहद खराब रहा सीजन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 का अंत पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए किया। की अगुवाई में टीम इस सीजन में 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर एलएसजी को पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा।
🔴RISHABH PANT SACKED FROM LSG CAPTAINCY❓🤯
Tom Moddy🎙️ When it comes to the leadership of the franchise, Management are seriously considering changes in leadership and may go for a complete reset in the future.🙄pic.twitter.com/cKkIoZkffG
— Sam May 24, 2026
ऋषभ पंत ने की अब तक कुल 28 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही है। इसके अलावा पंत आईपीएल 2026 में खुद बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए और इस सीजन उन्होंने 28 की मामूली औसत से 312 रन बनाए।
टॉम मूडी ने पंत की कप्तानी पर उठाए सवाल
पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा, कप्तानी के नजरिए से आप जानते हैं कि उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा। जाहिर है कि नतीजे यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना होगा कि क्या इस दबाव का असर उनकी बल्लेबाजी पर भी पड़ा। हम इस पर सोचेंगे, हम समय लेंगे, हम इस पर विचार करेंगे। हम सभी चीजों पर विचार करेंगे।
मूडी ने आगे कहा, हालांकि, हम उस उम्मीद पर खरे नहीं उतरे हैं जिसकी हम खुद से उम्मीद करते हैं। और जब फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम बहुत गंभीरता से सोचेंगे। आप जानते हैं कि भविष्य में यह कैसा दिखेगा। हर विभाग की तरह जब आप किसी सीजन पर सोचते हैं, तो हम कुछ सोचसमझकर फैसले लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें रीसेट पर सोचने की जरूरत है। हालांकि, टॉम मूडी ने कहा कि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।



