हिमाचली खबर: Masala Urad Dal Recipe: रोजाना एक जैसी दाल खाकर बोर हो चुके हैं तो खाने में इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। पहाड़ी स्टाइल मसाला उड़द दाल गर्मियों में रोटी या चावल के साथ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सरसों के तेल और देसी मसालों से तैयार होने वाली यह दाल साधारण दाल से बिल्कुल अलग होती है। इसका गाढ़ा टेक्सचर और मसालों का जबरदस्त फ्लेवर खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है।

कम मेहनत में मिलेगा पहाड़ी स्वाद का असली मजा, घर पर इस तरह बनाएं मसाला उड़द दाल, हर कोई करेगा तारीफ​
कम मेहनत में मिलेगा पहाड़ी स्वाद का असली मजा, घर पर इस तरह बनाएं मसाला उड़द दाल, हर कोई करेगा तारीफ​

यह साबुत उड़द और मसालों से बनने वाली स्वादिष्ट डिश है। पहाड़ी राज्यों विशेषकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह काफी लोकप्रिय है। इसे सरसों के तेल और विभिन्न मसालों के साथ तैयार किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे विवाह समारोह, त्योहार या विशेष मौकों पर बनाया जाता है। इसका जायका उड़द की सामान्य दाल से एकदम अलग होता है।

सामग्री

साबूत उड़द 200250 ग्राम
प्याज एक
लहसुन पांचछह कलियां
अदरक एक इंच
गरम मसाला पाउडर एक चम्मच
धनिया पाउडर एक चम्मच
तेज पत्ता दो
हरा धनिया आधी कटोरी
मेथी दाना आधा चम्मच
जीरा एक चम्मच
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले साबूत उड़द दाल को करीब तीन घंटे तक भिगोने के लिए रख दें। इस बीच प्याज, लहसुन और अदरक को छीलकर उसे बारीक काट लें। इसके बाद भिगोई हुई उड़द दाल से पानी को छान लें। अब कुकर में आधा कटोरी तेल गरम करें और उसमें धनिया बीज, मेथी दाना और जीरा भून लें। फिर उसमें तेज पत्ता, कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक डालें।

इसे सुनहरा रंग आने तक पकाएं। अब इसमें कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालें और इन्हें तब तक पकाएं, जब तक कि टमाटर नरम न हो जाए। अब भिगोई हुई उड़द दाल को इसमें डाल दें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला लें, साथ ही थोड़ा सा नमक भी डाल दें। फिर कुकर पर ढक्कन रखकर बिना सीटी लगाए इसे दसपंद्रह मिनट तक तेल में पकाएं। ध्यान रहे कि इसे बीचबीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि मसाले कुकर के तले से न चिपके।

इसके बाद इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और उबाल आने पर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इसे तेज आंच पर करीब पंद्रह मिनट तक पकाएं। अब कुकर को ठंडा होने के लिए रख दें ताकि उसमें से गैस अपने आप निकल जाए। फिर इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर रोटी या चावल के साथ परोसें।