हिमाचली खबर: Uttarakhand Coolest Places in Summer: गर्मियों के समय मैदानी इलाकों में तेज धूप, धूलमिट्टी और गर्म हवाओं से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समय स्कूल या ऑफिस से ज्यादातर लोग समय निकालकर घूमने का प्लान करते हैं। ऐसे में हर कोई पहाड़ों की तरफ जाना पसंद करता है। इसके लिए आप उत्तराखंड की कुछ ठंडी और खूबसूरत जगहों को चुन सकते हैं जहां पर आपको प्रकृति और सुकून दोनों मिलेगा।

औली
सर्दियों में ज्यादातर लोग औली जाना पसंद करते हैं लेकिन गर्मियों में भी यह जगह उतनी ही खूबसूरत है। जंगल और हिमालय का अद्भुत नजारा मन को सुकून देता है। यहां आप कैंपिंग, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। यहां रोपवे राइड का भी मजा लिया जा सकता है जहां से नंदा देवी और माना पर्वत के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।
मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर एक बहुत ही शांत हिल स्टेशन है जहां पर आपको पहाड़ों की हवा, जंगल और फलों के बाग देखने को मिलेंगे। अन्य ठंडी जगहों की तुलना में यहां पर कम भीड़ होती है। यहां पर प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं और एडवेंचर एक्टिविटिज का भी मजा ले सकते हैं। यहां के प्रसिद्ध मुक्तेश्वर मंदिर के दर्शन करना न भूलें।
मुनस्यारी
पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी गर्मियों में समय बिताने के लिए अच्छी जगह है जहां की खूबसूरती मन को सुकून देती है। यह जगह कुमाऊं क्षेत्र के कई ट्रेकिंग रूट्स का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह उन लोगों के लिए सही है जो सुकून भरी छुट्टियां चाहते हैं।
लैंसडाउन
गर्मियों की छुट्टियों को शांति और सुकून में बिताना चाहते हैं तो लैंसडाउन बेहतर विकल्प साबित होगा। यहां पर आपको अन्य हिल स्टेशन की तुलना में कम भीड़ मिलेगी जिसकी वजह से यहां ट्रिप करना शानदार अनुभव होगा।
चोपता
चोपता को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह जगह नेचर लवर्स के लिए बहुत ही बेहतरीन है। जहां आपको जंगल और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहां पर तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक काफी फेमस है जहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।
कौसानी
उत्तराखंड के कसौनी की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण को देखकर महात्मा गांधी ने इस जगह को भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। यहां का सुहावना मौसम, चाय के बगीचे और आसपास की हरियाली घूमने के लिए बहुत बेहतरीन जगह है। जहां पर आप सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।



