हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बड़े बवाल की खबर सामने आई है। यहां ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को शराबी अपनी गाड़ी में घसीटकर ले जा रहे थे और उसे गाड़ी से रौंदने का भी प्रयास किया। स्थिति ऐसी बनी कि पुलिसवाले को जनता से मदद मांगनी पड़ी। पुलिसवाले की अपील को सुनकर जनता भी उठ खड़ी हुई और एक शराबी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। अब ये पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है।

'मुझे शराबियो से बचा लीजिये', यूपी पुलिस के जवान ने जनता से मांगी मदद, फिर लोगों ने जो किया, हो रहा है जमकर वायरल​
'मुझे शराबियो से बचा लीजिये', यूपी पुलिस के जवान ने जनता से मांगी मदद, फिर लोगों ने जो किया, हो रहा है जमकर वायरल​

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना यूपी के बलिया में शहर कोतवाली क्षेत्र की है। चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बस ये अनुरोध किया कि “साहब बीच सड़क से गाड़ी हटा लीजिये।” हालांकि, शराबियों ने ट्रैफिक पुलिस पंचानन यादव का कॉलर पकड़कर उसे अपने गाड़ी में बैठकर ले जाने का प्रयास किया। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के जवान ने वहां आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। फिर वहां मौजूद लोगों ने शराबियो के गाड़ी में तोड़फोड़ की और एक शराबी को पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुझे जनता ने बचा लिया पुलिसकर्मी

बलिया में बीच सड़क पर शराबियो का आतंक देखकर बवाल मच गया। जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस जनता को जनता से मदद मांगते हुए देखकर लोगों ने पुलिस वाले की सुरक्षा की। लोगों ने शराबियों की हेकड़ी निकालते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और एक शख्स को घसीटकर उसकी लातजूतों से पिटाई की। इस पूरी घटना को लेकर ट्रैफिक पुलिस के जवान ने भी जानकारी दी है। जवान पंचानन यादव ने कहा कि शराबियों ने उन्हें और भीड़ को अपने गाड़ी से रौंदने का भी प्रयास किया। पुलिसकर्नी ने कहा कि मुझे जनता ने बचा लिया और पूरी मदद की।