हिमाचली खबर: Bakrid 2026: मुसलमानों के बड़े त्योहारों में से एक बकरीद यानी ईदउलअजहा 28 मई को है। इसके लिए मुस्लिम परिवारों में जमकर तैयारी चल रही है। इस दिन अल्लाह के प्रति समर्पण के रूप में इस दिन कुर्बानी दी जाती है। मस्जिदों में विशेष नमाज होती है। घरों में तरहतरह के पकवान बनते हैं। इतना बड़ा त्योहार हो और महिलाएं सजनेसंवरने में पीछे रह जाएं ऐसा हो नहीं सकता है। इसके लिए महिलाओं ने कपड़ों से लेकर ज्वैलरी समेत तमाम चीजों की शॉपिंग शुरू कर दी है।

बकरीद आने से पहले इस तरह चमका लें पुरानी आर्टिफिशल ज्वैलरी​
बकरीद आने से पहले इस तरह चमका लें पुरानी आर्टिफिशल ज्वैलरी​

शरारागरारा समेत तमाम तरह के हैवी सूट के साथ महिलाएं ज्वैलरी कैरी करती हैं। कुछ लोग नई ज्वैलरी खरीदते हैं तो कुछ पुरानी से काम चला लेते हैं। ऐसे में अगर आपको पास भी सुंदर सी आर्टिफिशल ज्वैलरी रखी है, लेकिन वो रखेरखे काली पड़ गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां बताए तरीकों से आप उसे आसानी से साफ कर सकती हैं।

पुरानी आर्टिफिशल ज्वैलरी को साफ करने के बेस्ट तरीके

ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को कैसे साफ करें?

इस तरह की ज्वैलरी अक्सर हवा और नमी के कारण काली पड़ जाती है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए एक कटोरी में हल्का गुनगुना पानी लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा माइल्ड शैम्पू मिलाएं। फिर कॉटन या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ लें।ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को ज्यादा देर पानी में न भिगोएं, वरना उसका फिनिश खराब हो सकता है।

स्टोन ज्वैलरी की सफाई

स्टोन वाली ज्वैलरी की चमक कम हो गई है तो उसे साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े से पहले धूल हटाएं। फिर ईयरबड पर थोड़ा गुलाब जल लगाकर स्टोन के आसपास साफ करें। फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें। इसे ज्यादा रगड़े नहीं और न ही केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करें। इससे स्टोन निकलने या ढीले होने का खतरा रहता है।

मोती वाली ज्वैलरी कैसे चमकाएं?

मोती बहुत नाजुक होते हैं और जल्दी अपनी चमक खो सकते हैं। इसे साफ करने के लिए मुलायम सूती कपड़े को हल्का गीला करें। फिर उससे मोतियों को धीरेधीरे साफ करें। इसके बाद हवा में सुखाएं। इसकी चमक बरकरार रखने के लिए परफ्यूम या हेयर स्प्रे सीधे मोतियों पर लगाने से बचाएं।

गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी की इस तरह करें सफाई

गोल्ड की पतली परत होने की वजह से इसे बहुत संभालकर साफ करना चाहिए। सबसे पहले सूखे मुलायम कपड़े से हल्का पोंछें। अगर ज्यादा गंदगी हो तो कॉटन में थोड़ा सा बेबी ऑयल लगाकर साफ करें। तुरंत ड्राई कपड़े से पोंछ दें। इसके ऊपर टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा, हार्श डिटर्जेंट लगाने की गलती न करें। इनसे गोल्ड कोटिंग उतर सकती है।

सिल्वर फिनिश ज्वैलरी की सफाई का आसान तरीका

एल्युमिनियम फॉयल वाली प्लेट में ज्वैलरी रखें। फिर ऊपर से थोड़ा बेकिंग सोडा और गुनगुना पानी डालें। इसके बाद करीब 23 मिनट ऐसे ही रखने दें। फिर साफ कपड़े से पोंछ लें। अगर ज्वैलरी में स्टोन लगे हों तो यह तरीका न अपनाएं।

बीड्स वाली ज्वैलरी की सफाई कैसे करें?

सबले पहले सूखे ब्रश से धूल हटाएं। फिर हल्के गीले कपड़े से धीरेधीरे साफ करें। एक बात का ध्यान रखें ज्यादा पानी से धागा कमजोर हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। आर्टिफिशल ज्वैलरी को साफ करने से पहले उसके मटेरियल और फिनिश को जरूर जांच लें।