हिमाचली खबर: Ways to Hide Dirty Walls: दीवारें सिर्फ घर का हिस्सा नहीं होती बल्कि पूरे इंटीरियर की खूबसूरती भी इनपर निर्भर करती है। लेकिन समय के साथ दीवारों पर धूल, दाग और मैल जमने लगता है जिसकी वजह से कमरा फीका और पुराना नजर आने लगता है। ऐसे में हर बार दीवारों पर पेंट करवाना आसान और बजट फ्रेंडली तरीका नहीं है। खासकर जब आप किराए के घरों में रह रहे हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं।

अगर आप भी बिना पेंट करवाए घर की दीवारों को यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं तो कुछ क्रिएटिव तरीके अपना सकते हैं। जो गंदी और मैली दीवारों को छुपाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए वॉलपेपर, फोटो फ्रेम, वॉल हैंगिंग, शेल्फ और सजावटी सामान की मदद ली जा सकती है। इनकी मदद से कम खर्च में घर स्टाइलिश और मॉडर्न लगेगा।
मेटर वॉल आर्ट
लिविंग रूम या कमरे की गंदगी दीवारों को सजाने के लिए आप मेटल वॉल आर्ट और मिरर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर को स्टाइलिश और मॉर्डन लुक मिलेगा। आजकल बाजार में कई तरह के मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन के मेटर वॉल आर्ट आसानी से मिल जाते हैं। जिन्हें सजाने के लिए चुना जा सकता है। फ्लोरल, जियोमेट्रिक और एब्सट्रैक्ट डिजाइन वाले मेटल डेकोर से दीवारें क्लासी लगती हैं।
शेल्फ की मदद लें
दीवारों पर कई बार दाग या नमी हो जाती है जिसे साफ करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में दीवार के सामने सजावट के लिए शेल्फ, हैंगिंग प्लांट्स या पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लकड़ी की फ्लोटिंग शेल्फ पर किताबें या सामान रखकर दीवार को सजाया जा सकता है। लिविंग रूम या बेडरूम की दीवारों को इस तरह से सजाया जा सकता है।
फोटो गैलरी
घर की किसी भी दीवार को सजाना चाहते हैं तो फोटो गैलरी लगा सकते हैं। अपने घर और परिवार से जुड़ी यादों को संजोकर एक दीवार पर लगाना एक खूबसूरत आइडिया साबित होगा। इसके आसपास फेयरी लाइट्स और छोटे वॉल डेकोर कोट्स लगा सकते हैं। जिससे दीवार को ट्रेंडी लुक मिलेगा। यह तरीका आप लिविंग रूम, बेडरूम या सीढ़ियों के पास की दीवारों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दागधब्बों और पपड़ी को कवर करने के लिए इस तरीके को आजमा सकते हैं।
इन आसान तरीकों की मदद से कम खर्च में आप गंदी दीवारों को सजा सकते हैं। इससे घर को नया और अट्रैक्टिव लुक मिल सकता है। सही डेकोरेशन और क्रिएटिविटी की मदद से पुरानी दीवार भी स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।



