हिमाचली खबर: अज के समय में लगभग हर घर में टीवी होती है। खाली समय में टीवी लोगों के मनोरंजन का मुख्य साधन होता है। बच्चों को कार्टून देखना पसंद होता है, तो वहीं महिलाएं अपना पसंदीदा सीरियल देखती हैं। लोग टीवी में अपने पसंदीदा फिल्में और शो देखना पसंद करते हैं। लेकिन समय के साथ टेलीविजन के किनारों और स्क्रीन पर धूलमिट्टी की मोटी परत जम जाती है। इसके साथ ही कई बार स्क्रीन पर उंगलियों के निशान और अन्य दागधब्बे भी लग जाते हैं।

टीवी स्क्रीन पर जमी धूल और गंदगी को कैसे साफ करें, अपनाएं सबसे आसान तरीका​
टीवी स्क्रीन पर जमी धूल और गंदगी को कैसे साफ करें, अपनाएं सबसे आसान तरीका​

टीवी के स्क्रीन को काफी सावधानी से साफ करना जरूरी होता है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही के चलते स्क्रीन खराब हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप सुरक्षित तरीके से अपने टेलीविजन के स्क्रीन पर लगे दागधब्बों और धूलमिट्टी को आसानी से साफ कर सकते हैं।

टीवी स्क्रीन को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की स्क्रीन का उपयोग कर रहे हैं। अधिकांश आधुनिक टीवी को सूखे तरीके से साफ किया जा सकता है, जबकि पुराने टीवी को आप शीशे साफ करने वाले स्प्रे से भी साफ कर सकते हैं।

LED, LCD, OLED, QLED और प्लाज्मा स्क्रीन को साफ करने का तरीका
अधिकांश टेलीविजन एलईडी, एलसीडी, ओएलईडी, क्यूएलईडी और प्लाज्मा स्क्रीन वाले होते हैं। ऐसी स्क्रीन को साफ करने के लिए सूखी सफाई करना जरूरी होता है। बेकिंग सोडा, सिरका या अन्य किसी भी तेज केमिकल वाले लिक्विड का इस्तेमाल करने से टीवी की स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है।

जरूरी सामान

माइक्रोफाइबर कपड़ा
पहले से गीला किया हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स वाइप
वैक्यूम क्लीनर का मुलायम ब्रिसल वाला ब्रश या इलेक्ट्रोस्टैटिक डस्टर

साफ करने का तरीका
सबसे पहले टीवी के स्विच को बंद कर दें। टीवी बंद कर देने पर स्क्रीन पर दागधब्बे व धूल आसानी से दिखने लगते हैं। सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से टीवी स्क्रीन पर जमी धूल को अच्छी तरह साफ कर दें।

टीवी स्क्रीन से दागधब्बों को हटाने के लिए पहले से गीले किए हुए इलेक्ट्रॉनिक वाइप का इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से दाग वाली जगह को साफ करें। इससे कुछ देर में ये हट जाते हैं और स्क्रीन बिल्कुल साफ हो जाती है। अगर दाग एक बार में साफ नहीं होते हैं तो फिर से उसी कपड़े से साफ करने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि टीवी स्क्रीन पर कुछ भी सीधा स्प्रे न करें। इससे स्क्रीन और उसके अंदरूनी हिस्से के खराब हो सकते हैं।

धूल को फैलने से रोकने के लिए कपड़े को बारबार पलटें या मोड़ते रहें। वहीं, दाग को हटाने के लिए एक दिशा में फिर दूसरी बार विपरीत दिशा में पोंछना बेहतर होता है।

माइक्रोफाइबर कपड़े या इलेक्ट्रोस्टैटिक डस्टर से बटन और टीवी के पिछले हिस्से को साफ करें, इससे वेंट में फंसी धूल निकल जाती है। इसके अलावा वेंट, पोर्ट और केबल कनेक्शन पर जमी धूल को हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर के सॉफ्ट डस्टिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुराने टीवी की स्क्रीन को साफ करने का तरीका
अगर आपके पास पुराना ट्यूब टीवी है तो इसके स्क्रीन को थोड़े से पानी या शीशा साफ करने वाले स्प्रे से साफ कर सकते हैं। इसके लिए माइक्रोफाइबर कपड़े में स्प्रे कर स्क्रीन को हल्के हाथों से पोंछ दें। इससे दागधब्बे और धूलमिट्टी आसानी से साफ हो सकते हैं।

टीवी की स्क्रीन को हफ्ते में एक बार साफ करने से धूल, गंदगी और उंगलियों के निशान जमा नहीं होते और स्क्रीन को लंबे समय तक साफ रखा जा सकता है।