हिमाचली खबर: Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव का इस्तेमाल घरों में खाना जल्दी बनाने और गर्म करने के लिए किया जाता है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से कई बार तेल, मसाले और खाने के छींटे अंदर जमने लगते हैं। जिसकी वजह से माइक्रोवेव के अंदर बदबू भी आने लगती है। ऐसे में कई लोग महंगे क्लीनर का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप इसे कम मेहनत और बजट में साफ करना चाहते हैं तो नींबू की मदद ले सकते हैं।

क्लीनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, Microwave को साफ करने के लिए अपनाएं यह 1 तरीका, बरतें ये सावधानियां​
क्लीनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, Microwave को साफ करने के लिए अपनाएं यह 1 तरीका, बरतें ये सावधानियां​

दरअसल नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और एंटीबैक्टीरियल गुण अंदर की चिकनाई और दागधब्बों को आसानी से दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसकी मदद से आप जिद्दी दाग और बदबू को बिना मेहनत के साफ कर सकते हैं।

नींबू की मदद से करें सफाई

माइक्रोवेव को साफ करने के लिए कई बार लोग महंगे क्लीनर खरीद लेते हैं लेकिन इससे भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। कई बार माइक्रोवेव के दाग साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसे में नींबू की मदद से माइक्रोवेव को साफ और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले नींबू को आधा काट लें। अब एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में पानी के अंदर नींबू का रस निचोड़ें और टुकड़ा भी अंदर डाल दें। इसे कुछ मिनट के लिए गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाए तो माइक्रोवेव को बंद कर दें और इसे तुरंत न खोलें। इसे 23 मिनट के लिए बंद रहने दें। इससे अंदर भाप बन जाएगी जो चिकनाई और गंदगी को नरम करने में मदद करेगी।

अब एक सॉफ्ट कपड़ा लें और इसकी मदद से माइक्रोवेव को अंदर से साफ करें। इस तरह आप देखेंगे कि चिकनाई और गंदगी आसानी से साफ हो रही है। नींबू की खुशबू माइक्रोवेव की बदबू को भी दूर करने में मदद करेगी। अगर दाग ज्यादा पुराने हैं तो इस प्रक्रिया को एक बार और कर सकते हैं।

बरतें ये सावधानी

अगर आप माइक्रोवेव साफ कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सफाई करते समय माइक्रोवेव का प्लग निकालना न भूलें। कभी भी धातु वाले स्क्रबर या केमिकल का इस्तेमाल न करें। इससे अंदर की कोटिंग खराब हो सकती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से बचें। इससे पानी कंट्रोल पैनल या इलेक्ट्रिक हिस्सों में जा सकता है।

माइक्रोवेव को लंबे समय तक साफ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार सफाई जरूर करें। खाना गर्म करते समय ढक्कन का इस्तेमाल करें जिससे गंदगी अंदर नहीं फैलेगी। इस आसान हैक की मदद से आप बिना महंगे क्लीनर के माइक्रवेव साफ कर सकते हैं।