हिमाचली खबर: Suryakumar Yadav T60 Life Tweet: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और ‘मिस्टर 360’ के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। आईपीएल 2026 के बीच किए गए इस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के नए सफर की ओर इशारा किया, जिसके बाद फैंस लगातार इसके मायने तलाशने में जुट गए हैं।

‘नए सफर’ वाले पोस्ट ने मचाई हलचल
सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह अब एक बड़े और नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे जीवन के एक नए अध्याय में प्रवेश बताया और साथ में ‘T60Life’ का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि यह नया सफर किससे जुड़ा हुआ है।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर सूर्यकुमार किस नए फैसले की ओर संकेत कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे उनके निजी जीवन से जोड़ा, जबकि कुछ ने इसे किसी नए प्रोजेक्ट या पहल का हिस्सा बताया।
Hey Guys, I’m stepping into something bigger. A new chapter. At a different pace. It’s called the #T60Life
Stay Tuned!
#Ad
— Surya Kumar Yadav May 26, 2026
भारतीय क्रिकेट के अहम स्तंभ हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली भारतीय बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी शैली के कारण उन्होंने दुनिया भर में खास पहचान बनाई है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार व्यस्त रहने वाले सूर्यकुमार का यह रहस्यमयी संदेश उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
क्या निजी जीवन से जुड़ा है T60Life?
इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा के घर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम ‘लक्ष्मी’ बताया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया कि ‘T60Life’ का संबंध उनके पिता बनने और जीवन के नए व्यक्तिगत अध्याय से हो सकता है। हालांकि सूर्यकुमार या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
के इस पोस्ट के बाद ‘T60Life’ सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। क्रिकेट प्रेमियों के साथसाथ कई पूर्व खिलाड़ी और सेलिब्रिटी भी इस रहस्य को लेकर उत्सुक नजर आए। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर सूर्यकुमार यादव अपने इस नए सफर और ‘T60Life’ के पीछे की कहानी का खुलासा कब करते हैं।



