हिमाचली खबर: MS Dhoni Future in CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में गिना जाता है। हालांकि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद एक बार फिर धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि फ्रेंचाइजी में धोनी की भूमिका को लेकर अंतिम फैसला सिर्फ वही करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम हमेशा चाहती है कि धोनी किसी न किसी रूप में चेन्नई के साथ जुड़े रहें।

MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी​
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी​

खिलाड़ी, कोच या मेंटर, सीएसके को हर रूप में मंजूर

सीजन समाप्त होने के बाद बातचीत के दौरान कासी विश्वनाथन ने कहा कि अभी तक धोनी के साथ भविष्य को लेकर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि धोनी हमेशा अपने फैसले खुद लेते हैं और फ्रेंचाइजी उनकी हर बात का सम्मान करती है। विश्वनाथन ने कहा कि चाहे खिलाड़ी के रूप में हो, कोच के तौर पर या फिर मेंटर की भूमिका में, चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा धोनी को अपने साथ देखना चाहेगी। उनके अनुसार धोनी केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम की पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं।

आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा चेन्नई का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 का सीजन के लिए काफी खराब साबित हुआ। टीम प्लेऑफ की दौड़ से काफी पहले बाहर हो गई थी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसी बीच धोनी की गैरमौजूदगी ने भी टीम को प्रभावित किया। पूरे सीजन में प्रशंसक उनके मैदान पर उतरने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की हुई तारीफ

कासी विश्वनाथन ने टीम के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मिलकर ऋतुराज को एक शांत और परिपक्व कप्तान के रूप में तैयार किया है। विश्वनाथन के अनुसार ऋतुराज ने कई साल तक धोनी को करीब से देखा है और आने वाले समय में वह टीम को बेहतर तरीके से आगे ले जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 44 वर्षीय लंबे समय से पिंडली की चोट से परेशान थे। इसके अलावा उनके अंगूठे में भी दिक्कत थी। यही कारण रहा कि वह पूरे टूर्नामेंट में मैदान पर नहीं उतर सके। हालांकि वह लगातार टीम के साथ जुड़े रहे और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आए।