हिमाचली खबर: Meghalaya Offbeat Places: जूनजुलाई के समय अक्सर कपल्स किसी न किसी प्राकृतिक जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई बार भीड़भाड़ और पीक सीजन की वजह से ट्रिप ज्यादा मजेदार नहीं हो पाती है। ऐसे में आप मेघालय जाने का प्लान कर सकते हैं जो एक बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। यहां की कुछ ऑफबीट जगहों पर ट्रैवल करना एक यादगार अनुभव हो सकता है, जहां प्रकृति के बीच शांति और सुकून के पल बिताए जा सकते हैं।

वारी चोरा
मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में स्थित वारी चोरा एक खूबसूरत और कम भीड़भाड़ वाली जगहों में शामिल है। संकरी नदी घाटी, ऊंची चट्टानें और हरेभरे प्राकृतिक दृश्य इस जगह की खूबसूरती को बयां करते हैं। यहां की साफ नदी में पार्टनर के साथ बोटिंग का मजा ले सकते हैं। दोनों ओर खड़ी विशाल चट्टानें और शांत वातावरण इसे कपल्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं। जो लोग शांति और सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं उनके लिए यह जगह बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
ब्लू लगून
ब्लू लगून एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह है, जो अपने क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए प्रसिद्ध है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरी यह जगह नेचर लवर्स और एडवेंचर प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कपल्स के लिए यह एक शानदार डेस्टिनेशन है जहां वे प्रकृति के बीच यादगार पल बिता सकते हैं। ब्लू लगून मेघालय की छिपी हुई खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। शहर की भागदौड़ से दूर समय बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है।
शोंगपडेंग
अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो शोंगपडेंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह जगह उमंगोट नदी के किनारे बसी है। जहां कायकिंग, कैंपिंग, क्लिफ जंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्टनर के साथ इन्हें ट्राई करना चाहते हैं तो सेफ्टी रूल्स जरूर फॉलो करें। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर शांत वातावरण कपल्स के घूमने के लिए इसे आदर्श जगह बनाता है।
शहरों की भीड़भाड़ से दूर ये जगहें काफी शांत और खूबसूरत हैं, जहां पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है। अगर आप अपनी अगली ट्रिप यादगार और खास बनाना चाहते हैं तो मेघालय की वारी चोरा, ब्लू लगून और शोंगपडेंग जैसी जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।



