हिमाचली खबर: Award winner players in IPL 2026: अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही आरसीबी लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ये कारनामा करके दिखाया है। आईपीएल 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड विराट कोहली को दिया गया। उन्होंने नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।

विराट कोहली के अलावा भी मैच के बाद आईपीएल 2026 के लिए सभी अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी उनके द्वारा किए गए दमदार प्रदर्शन के लिए अलगअलग श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया।
वैभव सूर्यवंशी का रहा जलवा
आईपीएल 2026 में सबसे बड़े स्टार रहे, जिन्होंने 776 रन के साथ ऑरेंज कैप, 72 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा सिक्स, सुपर स्ट्राइकर, एमवीपी और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे कई बड़े पुरस्कार जीते। वहीं कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। आइए अब पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।
आईपीएल 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की लिस्ट



