हिमाचली खबर: सोशल मीडिया के दौर में हर कोई दूसरों को विदेशों की खूबसूरत जगहों पर घूमते हुए देखता है और खुद भी जाने का सपना देखने लगता है। लेकिन कई बार बजट, समय और वीजा जैसी परेशानियों की वजह से सपना पूरा नहीं हो पाता है। हालांकि, आपको ऐसे में उदास होने की जरूरत नहीं है। भारत में भी कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य, अनोखे नजारे और खास माहौल के कारण विदेशी पर्यटन स्थलों जैसा महसूस कराती है। यहां आकर आपको दूसरे देशों में घूमने का अहसास हो सकता है।

अगर आप इस बार किसी शानदार और खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो भारत की ये जगहें आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं। इन जगहों की खूबसूरती विदेशी जगहों से कम नहीं है। यहां आप बजट में दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ मजेदार और यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।
लद्दाख
भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक लद्दाख अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के ऊंचेऊंचे पहाड़, घाटियां, नीला आसमान और खूबसूरत झीलें इसे खास बनाती हैं। लद्दाख की पैंगोंग झील, नुब्रा वैली और मैग्नेटिक हिल जैसी जगहों को देखने दनियाभर से पर्यटक आते हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो यहां बाइक ट्रिप, ट्रेकिंग और कैंपिंग का अनुभव लिया जा सकता है। गर्मियों के समय यहां पर कई लोग घूमने का प्लान करते हैं।
लक्षद्वीप
अगर आप मालदीव जैसा खूबसूरत अनुभव करना चाहते हैं तो लक्षद्वीप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अरब सागर में स्थित यह द्वीप समूह साफ नीले पानी, रेतीले समुद्र तटों और रंगबिरंगी समुद्री दुनिया के लिए प्रसिद्ध है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक वातावरण किसी अंतरराष्ट्रीय बीच डेस्टिनेशन से कम नहीं लगती है। यहां पर आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और कयाकिंग जैसी वाटर एक्टिविटीज कर सकते हैं।
कश्मीर
कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है क्योंकि यहां के नजारे स्विट्जरलैंड का अहसास कराते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, चीड़ के जंगल और जंगली फूलों से भरी शांत घाटियां यूरोप की तरह ही खूबसूरत हैं। श्रीनगर की डल झील, गुलमर्ग की बर्फीली ढलानें और पहलगाम की हरीभरी वादियां पर्यटकों को खूब भाती हैं। गर्मियों के समय कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को सुकून और ताजगी का अनुभव कराती है।
भारत विविधताओं से भरा देश जहां पर हर राज्य में कुछ न कुछ खास देखने को जरूर मिलता है। विदेशी नजारों का आनंद लेने के लिए इन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है जहां कम बजट में शानदार ट्रिप का आनंद लिया जा सकते है। अगर आप अपनी अगली छुट्टी को खास बनाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं।



