हिमाचली खबर: घर वह जगह है जहां पर हम दिनभर की थकान के बाद आराम के लिए जाते हैं। आज के आधुनिक युग में लोग अपने घर के सजाने के लिए खूब पैसे खर्च करते हैं। एक से बढ़कर एक इंटिरयर डिजाइन करवाते हैं। बेडरूम से लेकर लिविंग रूम और किचन तक को मॉडर्न तरीके से बनाते हैं। लेकिन कई बार लिविंग रूम सजाने के बाद भी थोड़ा अधूराअधूरा सा लगता है।

लिविंग रूम को ऐसा सजाएं कि देखने वाला तारीफ करते न थके, इन वूडन प्लांट स्टैंड्स से दें नेचुरल लुक​
लिविंग रूम को ऐसा सजाएं कि देखने वाला तारीफ करते न थके, इन वूडन प्लांट स्टैंड्स से दें नेचुरल लुक​

दरअसल, लिविंग रूम अन्य कमरों के मुकाबले बड़ा होता है ऐसे में इसे सजाने के लिए पैसे खर्च करने के साथ ही थोड़ी समझदारी की भी जरूरत होती है। अगर थोड़ा क्रिएटिव सोचें और सही चीजों का इस्तेमाल करें तो आपका लिविंग रूम बिल्कुल मॉडर्न और स्टाइलिश दिख सकता है। इसके साथ ही नेचुरल लुक भी मिलेगा। दरअसल, लिविंग रूम में कुछ पौधे रखने से इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। हालांकि, इसके लिए सही जगह और चीजों पर गमले रखना जरूरी है। आइए जानते हैं ट्रेंड के अनुसार किस तरह के वूडन स्टैंड को लगाने से कमरे को नेचुरल लुक मिल सकता है।

कॉर्नर जिगजैग स्टैंड
अक्सर लिविंग रूम के कोनों को खाली छोड़ दिया जाता है। लेकिन इन कोनों पर आप प्लांट स्टैंड लगाकर इसे आकर्षक बना सकते हैं। इसके लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले कॉर्नर जिगजैग स्टैंड उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो एल शेप का भी वुडन स्टैंड लगवा सकते हैं। यह कोने की दीवार से सटकर फिट हो जाते हैं, जिससे अलगअलग ऊंचाई पर कई सारे पौधे रखे जा सकते हैं। इससे कमरे का वातावरण भी बेहतर होता है और साथ ही पूरा लिविंग रूम आकर्षक लगता है।

लैडर वूडन प्लांट स्टैंड
अगर आप अपने लिविंग रूम को मॉडर्न के साथ ही थोड़ा हटकर लुक देना चाहते हैं तो लैडर वूडन प्लांट स्टैंड लगवा सकते हैं। यह सीढ़ी के आकार का होता है, जिसके ऊपर से नीचे तक कई शेल्फ बने होते हैं, जिन पर आप छोटे गमले, सजावटी पौधे और सक्यूलेंट्स रख सकते हैं। इसे दीवार के पास आसानी से रखा जा सकता है। छोटे फ्लैट्स या अपार्टमेंट में ये स्टैंड और भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

राउंड वूडन प्लांट स्टैंड
आधुनिक घरों में राउंड वूडन प्लांट स्टैंड काफी पसंद किए जाते हैं। इनका गोलाकार डिजाइन पूरे लिविंग रूम का लुक बदल सकता है। यह छोटे गमलों और सजावटी पौधों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। लकड़ी का स्टैंड होने के चलते रूम को एक नेचुरल लुक मिलता है।

हैंगिंग वूडन प्लांट स्टैंड
अगर आप फर्श पर स्टैंड नहीं लगवाना चाहते या फिर जगह की कमी है तो फिर दीवार पर लटकने वाले हैंगिंग वूडन प्लांट स्टैंड लगवा सकते हैं। यह फर्श पर जगह नहीं घेरता और साथ ही लिविंग रूम को यूनिक और स्टाइलिश लुक मिलता है। इस पर आप मनी प्लांट और इंग्लिश आइवी जैसे पौधे रख सकते हैं।