हिमाचली खबर: ICC Board Meeting Decisions: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को अपनी बैठकों के खत्म होने के बाद कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। ये बैठकें रविवार को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच के दौरान आयोजित की गई थीं।

टेस्ट से T20I तक…ICC मीटिंग में खेल के नियमों में हुए 5 बड़े बदलाव, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात​
टेस्ट से T20I तक…ICC मीटिंग में खेल के नियमों में हुए 5 बड़े बदलाव, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात​

आईसीसी ने इस दौरान कई ऐसे फैसले लिए हैं जिनका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के प्रशासन को मजबूत करना, महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं को बेहतर बनाना है। आईसीसी बोर्ड ने मुख्य अधिकारियों की बैठक से मिले सुझावों को भी मंजूरी दे दी है। आइए इन प्रमुख बदलावों और फैसलों को आसान शब्दों में समझाते हैं….

खेल के नियमों में हुए कई बड़े बदलाव

  • पिंक बॉल का ट्रायल: टेस्ट मैचों में खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की समस्या से निपटने के लिए पिंक बॉल का इस्तेमाल करने का ट्रायल किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए मैच या सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों की आपसी सहमति होना जरूरी है।
  • हॉकआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: मैच अधिकारी अब किसी गेंदबाज के गलत बॉलिंग एक्शन की रिपोर्ट करते समय ‘हॉकआई’ डेटा की मदद ले सकेंगे।
  • रोशनी की तकनीक पर रिसर्च: खराब रोशनी की वजह से खेल में आने वाली रुकावटों को कम करने के लिए स्टेडियमों की लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च की जाएगी। इसके लिए आईसीसी और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब मिलकर काम करेंगे।
  • रणनीति के लिए समय: मैच के दौरान तय ‘ड्रिंक्स ब्रेक’ में अब हेड कोच या उनके प्रतिनिधि अपनी टीम के खिलाड़ियों से मैदान पर बातचीत कर सकेंगे।
  • T20I में नया नियम: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब 15 मिनट का ब्रेक लेना अनिवार्य होगा और ब्रेक खत्म होते ही बल्लेबाजों को तुरंत खेलने के लिए तैयार रहना होगा।
  • लेगसाइड वाइड और नए नियम: ‘लेगसाइड वाइड’ के ट्रायल नियम को अब हमेशा के लिए लागू कर दिया गया है। वहीं, एमसीसी के क्रिकेट नियमों में बाकी के अन्य बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

फ्रैंचाइजी और महिला क्रिकेट पर फैसले

दुनिया भर में बढ़ती टी20 और फ्रैंचाइज़ लीग्स को देखते हुए आईसीसी ने एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी इस बात पर काम करेगी कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट और देशों के आपसी मैचों के बीच सही तालमेल कैसे बिठाया जाए। इसके अलावा 2027 की तारीखों को बदल दिया गया है। अब यह टूर्नामेंट जूनजुलाई के बजाय 14 से 28 फरवरी, 2027 के बीच खेला जाएगा।

महिला वनडे विश्वकप २०२५ में ट्रॉफी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम

ICC ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए साल 2026 में 10 टीमों का एक नया टूर्नामेंट शुरू होगा। इसमें आईसीसी के 5 फुल मेंबर और 5 एसोसिएट देशों की टीमें रैंकिंग और पिछले टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएंगी। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक नया ‘ग्लोबल क्वालिफायर’ मुकाबला शुरू करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई है। इस 16 टीमों वाले क्वालिफायर के नियम और रास्ते जल्द ही तय किए जाएंगे।

क्रिकेट कनाडा पर कार्रवाई

आईसीसी ने नियमों का ठीक से पालन न करने के कारण क्रिकेट कनाडा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, इस निलंबन के बाद भी कनाडा की टीम पर कम असर पड़ेगा। निलंबन के दौरान भी कनाडा की राष्ट्रीय टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट्स में खेलती रहेंगी ताकि उनका खेल खराब न हो।

आईसीसी कनाडा की टीम के खर्चों के लिए सीधे पैसे नहीं देगी, बल्कि एक ‘कंट्रोल्ड फंडिंग सिस्टम’ के जरिए आईसीसी खुद अपनी देखरेख में केवल राष्ट्रीय टीमों की जरूरतों और स्वीकृत कार्यक्रमों पर ही पैसा खर्च करेगी। कनाडा क्रिकेट बोर्ड में चल रही प्रशासनिक दिक्कतों को सुधारने के लिए आईसीसी कुछ शर्तें तय करेगी। इन सुधारों की जांच के लिए एक ‘नॉर्मलाइजेशन कमेटी’ बनाई गई है। जब यह कमेटी और पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे, तभी कनाडा की सदस्यता दोबारा बहाल की जाएगी।