हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता को आसूचना प्राप्त हो रही थी कि पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने व भारत की सम्प्रभुता, एकता एवं अखण्डता को खतरे में डालने के लिये ISI व आतंकवादी संगठनों से मिलकर शहजाद भट्टी नाम के पाकिस्तानी गैंगेस्टर के आतंकी नेटवर्क का सहयोग लेकर भारत के युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जोड़कर उनको पैसे का लालच देकर व उनके धार्मिक भावनाओं को भड़काकर स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियाँ करवाने के लिए उन्हे रेडिक्लाईज किया जा रहा है, जो भारत में कभी भी कोई गम्भीर आतंकवादी घटना घटित कर सकते हैं, जिससे देश की एकता अखण्डता एंव संप्रभुता को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उक्त षड्यंत्र के तहत इस आतंकी गैंग द्वारा कुछ व्यक्तियों एवं संस्थानो की रेकी करने, उनकी हत्या करने व राजनैतिक पार्टी के कार्यालय को बम से उडाने, सुरक्षा एजेंसियों के व्यक्तियों की हत्या करने तथा उनके कार्यालय/मुख्यालय पर हमला करने जैसे विधि विरुद्ध क्रिया कलाप के लिए उकसाया जा रहा है।

यूपी ATS ने ISI के लिए काम करने वाले शख्स को पकड़ा, महिला नेत्री को मारने की प्लानिंग कर रहा था​
यूपी ATS ने ISI के लिए काम करने वाले शख्स को पकड़ा, महिला नेत्री को मारने की प्लानिंग कर रहा था​

उक्त आसूचना को इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक सर्विलांस व पतारसी सुरागरसी के माध्यम से विकसित किया गया तो एक युवक मो. शेख पुत्र रेहान अहमद निवासी खुदादादपुर पोस्ट संजरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ प्रकाश में आया जो शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से उनके पाकिस्तानी, दुबई के मोबाईल नंबरों से व्हाट्सप के माध्यम से व उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़कर व उनके विचारधारा से पूर्णतया प्रभावित होकर जेहाद की बातें कर रहा था तथा अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में सम्मिलित कर विधि विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा था। मो. शेख को शहजाद भाटी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा हैंडल किया जा रहा था।

शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क द्वारा मोहम्मद शेख को दी गयी जिम्मेदारी 
शहजाद भट्टी गैंग के हैंडलरों द्वारा मोहम्मद शेख को ट्रायल के तौर पर एक अन्य राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की नेत्री को धमकाने एवं उनकी हत्या करने एवं उसके बाद किसी बड़े मिशन में शामिल किए जाने हेतु प्रेरित किया गया था। मोहम्मद शेख शहजाद भट्टी गैंग द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पुरा करने के लिए खुद को तैयार करते हुए एक अदद पिस्टल 9 MM एवं 04 कारतुस की व्यवस्था कर चुका था और उसका जल्द ही उपरोक्त नेत्री की हत्या किए जाने का प्लान था। मो. शेख अपने आस पास के युवकों को भी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ने को प्रेरित किया जा रहा था।

गिरफ्तारी

पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर मोहम्मद शेख के विरुद्ध मुकदमा अन्तर्गत धारा 148,152, 61 बीएनएस 2023, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम 1959 व धारा 18 विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1967 मुकदमा पंजीकृत कर उपरोक्त को आजमगढ़ से गिरफ्तार करके दिनांक 31052026 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अभियुक्त मोहम्मद शेख के पास से 01 अदद पिस्टल 9MM मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 9MM बरामद किया गया। गिरफ्तार मो. शेख पुत्र रेहान अहमद निवासी खुदादादपुर पोस्ट संजरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ से गहन पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड हेतु माननीय न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा जिससे इस गिरोह से जुड़े भारत में रह रहे अन्य लोगो के सम्बन्ध में पूछताछ कर और अधिक जानकारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त मो. शेख पुत्र रेहान अहमद निवासी खुदादादपुर पोस्ट संजरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
बरामदगी 01 अदद पिस्टल 9MM मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 9MM व एक अदद मोबाईल फोन ।