हिमाचली खबर: June me kaha ghumne jaye: जून की छुट्टियों में अगर आप भी अपने परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए कहीं बाहर जाने का सोच रहे हैं तो यहां आपकी कुछ मदद हो सकती है। यहां हम आपको भारत की टॉप 10 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप समर वेकेशन के लिए जा सकते हैं।

जून में फैमिली के साथ घूमने के लिए भारत की टॉप 10 जगहें​
जून में फैमिली के साथ घूमने के लिए भारत की टॉप 10 जगहें​

अगर आप भी फेमिली ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं तो यह जगह फैमिली फ्रेंडली होने के साथसाथ वेकेशन के लिए परफेक्ट रहेंगी। अपनी पसंद और सुविधानुसार आप इन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं। कम बजट से लेकर लग्जरी ट्रिप तक की जानकारी आपको यहां मिलेगी। भारत की यह जगहें जून में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। जून में परिवार के साथ घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा अगर आप इन 10 डेस्टिनेशन में कहीं जाने का प्लान बनाते हैं।

मनाली

परिवार के साथ घूमने के लिए आप जून में मनाली जा सकते हैं। यहां का मौसम ठंडा और आरामदायक रहता है। मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने के लिए यह पसंदीदा जगह है। यहां से आपको बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा आपको देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं आप यहां एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। परिवार के साथ रोहतांग और सोलंग वैली घूमने जा सकते हैं।

नैनीताल

गर्मी से राहत पाने और नेचर के करीब जाना चाहते हैं तो आप जून में नैनीताल जा सकते हैं। यहां जून में तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। इतना ही नहीं झीलों के आसपास का वातावरण सुहावना होता है। यहां आप नैनी झील में वोटिंग कर सकते हैं। मॉल रोड की रौनक देख सकते हैं।

शिमला

शिमला का माहौल भी गर्मियों में खुशनुमा रहता है। यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है। यहां आप द रिज और मॉल रोड जा सकते हैं। साथ ही टॉय ट्रेन का अनुभव ले सकते हैं।

ऊटी

दक्षिण भारत में स्थित यह हिल स्टेशन जून में भी ठंडा और हराभरा दिखाई देता है। यहां आप बच्चों को चाय के बागान और बॉटनिकल गार्डन दिखा सकते हैं। साथ ही नीलगिरि पर्वतमाला के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

मुन्नार

मानसून की शुरुआत के साथ यहां की हरियाली देखने लायक होती है। यहां आप परिवार को चाय बागान दिखा सकते हैं। इतना ही नहीं बादलों से ढकी पहाड़ियां भी दिखा सकते हैं।

दार्जिलिंग

अगर बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप जून में दार्जिलिंग जा सकते हैं। यहां का मौसम ठंडा और आरामदायक रहता है। यह फैमिली ट्रिप के लिए अच्छा माना जाता है। टाइगर हिल से सूर्योदय देखें।

माउंट आबू

यूं तो राजस्थान गर्म रहता है लेकिन माउंट आबू का मौसम बाकी राज्य की तुलना में काफी ठंडा रहता है। यहां आप नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर
जा सकते हैं। यह परिवार के साथ शांत छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट जगह है।

श्रीनगर

जून में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है और घाटी पूरी तरह हरीभरी दिखाई देती है। यहां आप डल झील में शिकारा राइड पर जा सकते हैं। मुगल गार्डन और कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती देख सकते हैं।

गंगटोक

गर्मियों में भारत में घूमने के लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां का मौसम गर्मियों में भी आरामदायक रहता है। यहां आपको हिमालयी दृश्य,मठ और बौद्ध संस्कृति देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं परिवार के साथ शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

कोडाइकनाल

दक्षिण भारत का यह लोकप्रिय हिल स्टेशन जून में ठंडी हवाओं और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां आप बच्चों को कोडाइकनाल झील दिखा सकते हैं। यह फोटोग्राफी और फैमिली पिकनिक के लिए शानदार जगह है।