हिमाचली खबर: Astrology: मिट्टी का घड़ा न केवल आपको शीतल जल देता है बल्कि इसे घर में रखने से कुछ ग्रहों की प्रतिकूलता भी दूर होती है। मिट्टी का घड़ा अगर आप घर में रखते हैं तो बुध और चंद्रमा शुभ परिणाम आपको देने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष में पानी का संबंध चंद्रमा से है और प्रकृति का संबंध बुध से जिसमें मिट्टी पेड़ पौधे आदि आते हैं। साथ ही हमारे पाचन तंत्र और मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व भी बुध ग्रह ही करता है। इसलिए घड़े में पानी रखने से जहां चंद्रमा सुधरता है वहीं यह पानी पीने से पाचन तंत्र और मानसिक मजबूती हमको मिलती है और बुध मजबूत है। यूं तो हर व्यक्ति मिट्टी का घड़ा घर में रख सकता है लेकिन राशिचक्र की 3 राशियों के लिए मिट्टी का घड़ा वरदान की तरह साबित हो सकता है। इन राशियों को घड़ा घर में रखने से करियर से लेकर निजी जीवन तक में शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है। आइए जान लेते हैं कौनकौन सी हैं ये राशियां। 

घर में रखा घड़ा शीतल जल ही नहीं कुंडली में सुधार देता है बुध-चंद्र की स्थिति भी, 3 राशियों के लिए है वरदान की तरह​
घर में रखा घड़ा शीतल जल ही नहीं कुंडली में सुधार देता है बुध-चंद्र की स्थिति भी, 3 राशियों के लिए है वरदान की तरह​

मिथुन राशि 

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और चंद्रमा आपके द्वितीय भाव यानि कि धन भाव के स्वामी। ऐसे में अगर आप मिट्टी का घड़ा घर में रखते हैं तो मानसिक सुकून और धन लाभ आपको जीवन में प्राप्त होता है। मिट्टी का घड़ा मिथुन राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता को भी सुधारता है और शिक्षा के क्षेत्र में इनको उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। 

कर्क राशि 

आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और बुध ग्रह आपके पराक्रम और व्यय के भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपके लिए भी मिट्टी का घड़ा किसी वरदान से कम नहीं है। घड़ा घर में रखने से और इसका पानी पीने से आपके पराक्रम में वृद्धि होती है, बेवजह के खर्चों पर रोक लगती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आपके करियर में आ रही परेशानियां भी मिट्टी का घड़ा घर में रखने से दूर हो सकती हैं। साथ ही आप भावनात्मक रूप से संतुलित भी रहते हैं। 

कन्या राशि 

बुध आपकी राशि के भी स्वामी हैं और चंद्रमा आपके लाभ भाव के स्वामी हैं। ऐसे में मिट्टी का घड़ा घर में रखने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। वहीं घड़े का शीतल जल आपके स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव लाने वाला माना जाता है।