हिमाचली खबर: Radha Rani Ke 32 Naam PDF: क्या आपने राधा रानी के 32 नामों की महिमा के बारे में सुना है? कहते हैं जो भी भक्त राधा रानी के इन नामों का सच्चे मन से स्मरण करता है उसके जीवन में सुखशांति और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। इन नामों का नियमित जाप किसी भी व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जगा सकता है। लेकिन इसके जाप के कुछ नियम है जिन पर ध्यान देना जरूरी है। चलिए जानते हैं राधा रानी के इन 32 नामों और उनके महत्व के बारे में।

Radha Rani Ke 32 Naam PDF: राधा रानी के इन 32 नामों के जाप से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें फायदे और सही विधि​
Radha Rani Ke 32 Naam PDF: राधा रानी के इन 32 नामों के जाप से बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानें फायदे और सही विधि​

राधा रानी के 32 नाम लिस्ट

  1. मृदुल भाषिणी राधा ! राधा !!
  2. सौंदर्य राषिणी राधा ! राधा !!
  3. परम् पुनीता राधा ! राधा !!
  4. नित्य नवनीता राधा ! राधा !!
  5. रास विलासिनी राधा ! राधा !!
  6. दिव्य सुवासिनी राधा ! राधा !!
  7. नवल किशोरी राधा ! राधा !!
  8. अति ही भोरी राधा ! राधा !!
  9. कंचनवर्णी राधा ! राधा !!
  10. नित्य सुखकरणी राधा ! राधा !!
  11. सुभग भामिनी राधा ! राधा !!
  12. जगत स्वामिनी राधा ! राधा !!
  13. कृष्ण आनन्दिनी राधा ! राधा !!
  14. आनंद कन्दिनी राधा ! राधा !!
  15. प्रेम मूर्ति राधा ! राधा !!
  16. रस आपूर्ति राधा ! राधा !!
  17. नवल ब्रजेश्वरी राधा ! राधा !!
  18. नित्य रासेश्वरी राधा ! राधा !!
  19. कोमल अंगिनी राधा ! राधा !!
  20. कृष्ण संगिनी राधा ! राधा !!
  21. कृपा वर्षिणी राधा ! राधा !!
  22. परम् हर्षिणी राधा ! राधा !!
  23. सिंधु स्वरूपा राधा ! राधा !!
  24. परम् अनूपा राधा ! राधा !!
  25. परम् हितकारी राधा ! राधा !!
  26. कृष्ण सुखकारी राधा ! राधा !!
  27. निकुंज स्वामिनी राधा ! राधा !!
  28. नवल भामिनी राधा ! राधा !!
  29. रास रासेश्वरी राधा ! राधा !!
  30. स्वयं परमेश्वरी राधा ! राधा !!
  31. सकल गुणीता राधा ! राधा !!
  32. रसिकिनी पुनीता राधा ! राधा !!

राधा रानी के 32 नामों की जाप विधि

  • इन नामों का जाप ब्रह्म मुहूर्त के समय करना सबसे शुभ माना जाता है। 
  • ध्यान रहे कि जाप करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए। 
  • जाप हमेशा कुशा या ऊन के साफ आसन पर बैठकर करें।
  • जाप से पहले राधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जरूर जला लें।
  • ध्यान रहे कि माता के नामों का उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध होना चाहिए।
  • जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग सबसे उत्तम माना गया है।