हिमाचली खबर: सैंडविच मेकर में सैंडविच बनाते समय कई बार उसपर मसाले और सब्जियां गिर जाती है। तो कई बार ब्रेड ही जलकर चिपक जाता है। ऐसे में उसे छुड़ाने के लिए लोग स्क्रबर या फिर नुकीली चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह सही तरीका नहीं है, इससे मशीन की कोटिंग निकलने लगती है जिससे वह जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं सैंडविच मेकर साफ करने के बेहतरीन टिप्स क्या हैं

सैंडविच मेकर को साफ करने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:
-
टिशू पेपर का इस्तेमाल: सैंडविच मेकर को टिशू से साफ करने के लिए सबसे पहले सैंडविच मेकर के अंदर थोड़ा सा पानी डालें और उसके ऊपर टिशू पेपर रखें और उसे बंद कर दें। दो मिनट के लिए स्विच ऑन कर फिर उसे बंद कर दें।अब ढक्कन हटाएं और टिशू की मदद से उसपर जमी ब्रेड और मसालों की गन्दगी को साफ करें। स्विच ऑन करने से पानी भाप में बदल जाता है और फिर यह मसाले, ब्रेड के टुकड़े और खाने को ढीला कर देता है जिससे आसानी से गंदगी क्लीन हो जाती है।
-
बर्फ का इस्तेमाल: सैंडविच मेकर को साफ करने के लिए आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।सैंडविच मेकर को खोलकर अंदर बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और फिर उसे बंद कर दें। दो से तीन मिनट के लिए स्विच ऑन कर फिर बंद कर दें।अब ढक्कन हटाएं और चाक़ू की मदद से उसपर जमी ज़िद्दी गन्दगी को निकालें। जब मसाले अच्छी तरह से निकल जाए तब किचन में इस्तेमाल होने वाली तौलियां लें और उससे गंदगी हटाएं और फिर मेकर को अच्छी तरह से ऊपर नीचे से साफ करें।
सैंडविच मेकर को साफ करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान:
-
सैंडविच मेकर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है इसलिए उसे एकदम पानी में भिगोकर न धोएं। पानी में धोने से यह जल्दी खराब हो सकती हैं।
-
सैंडविच मेकर के अंदर की जमी गंदगी को छुड़ाने के लिए स्क्रबर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से उसकी कोटिंग निकल सकती है।
-
सैंडविच मेकर को साफ़ करने के लिए टिशु, सूती के कपड़े या फिर सॉफ्ट वाले स्पंज का ही इस्तेमाल करें।
-
सैंडविच मेकर को साफ़ करने के बाद इसे सूखे कपड़े से ज़रूर पोछें। ऐसा करने से उसमें नमी नहीं होगी। जिससे बदबू नहीं आएगी।



