हिमाचली खबर: नोएडा के सेक्टर 74 में IVY काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। वीडियो में देखा गया कि बहुमंजिला इमारत से आग और धुआं निकल रहा है। घटना थाना सेक्टर113 क्षेत्र की बताई जा रही। 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगने के बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। अब तक आग लगने का कारण साफ नहीं है।




