हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। सुबह सुबह बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने अपने बधाई संदेश में लिखा है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”



