हिमाचली खबर: Which Mango is Good for Achar: गर्मियों के समय महिलाएं घरों में आम का अचार बनाती हैं जो पूरे साल खाया जाता है। लेकिन कई लोगों को शिकायत रहती है कि अचार जल्दी खराब हो जाता है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वहीं, गलत तरह के आम का चुनाव भी इसकी एक वजह हो सकता है। अगर आपका अचार भी जल्दी खराब हो जाता है तो कच्चा आम खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। जिससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और स्वाद भी लाजवाब बना रहता है।

जल्दी खराब हो जाता है अचार, कच्चे आम खरीदते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान​
जल्दी खराब हो जाता है अचार, कच्चे आम खरीदते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान​

आम का सही चुनाव

अचार बनाने के लिए कच्चा आम बिल्कुल ताजा और अच्छा होना चाहिए। इसे आप छूकर चेक कर सकते हैं। अगर आम को दबाने पर निशान पड़ रहा है तो यह जल्दी खराब हो सकता है। अचार बनाने के लिए हमेशा ऐसा आम खरीदें जो बिल्कुल सख्त हो। इस तरह के आम का अचार डालने पर ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।

आम की क्वालिटी

आम की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन हर वैरायटी के आम से अचार सही नहीं बनता है। अचार के लिए रामकेला, तोताकेला या राजपुरा आम की किस्में अचार के लिए अच्छी मानी जाती हैं। इन वैरायटी के आम सख्त और खट्टे होते हैं। इनमें गूदा ज्यादा होता है और रेशा कम होते हैं जिसकी वजह से अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

दागधब्बे वाले आम से बचें

अगर आप अचार बनाने के लिए कच्चा आम खरीद रहे हैं तो पहले चेक कर लें कि इनमें ज्यादा दागधब्बे न हों। जिन आम में कट, चोट या काले धब्बों जैसे निशान होते हैं उन्हें खरीदने से बचना चाहिए। इस तरह के आम जल्दी खराब हो सकते हैं जिससे अचार भी लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रह पाएगा।

आम का गूदा चेक करें

अचार के लिए आम वही अच्छा माना जाता है जिसमें गूदा ज्यादा होता है और रेशे कम होते हैं। इसलिए खरीदते समय इस तरह की किस्म चुनें जिसमें ज्यादा गूदा हो और रेशे कम हों। इससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता और स्वाद में भी लाजवाब होता है।

वजन और ताजगी का रखें ध्यान

अचार के लिए आम हमेशा मध्यम आकार के चुनें। आम को पकड़कर चेक कर सकते हैं अगर वह भारी महसूस हो रहा है तो इसमें पर्याप्त गूदा मौजूद है। वहीं बहुत हल्के आम अंदर से सूखे या कम गूदे वाले हो सकते हैं। इसके अलावा ताजे आम की हल्की प्राकृतिक खुशबू आती है जिससे पहचान की जा सकती है।

आम के रंग से करें पहचान

हरे रंग के कच्चे आम अचार के लिए सही साबित हो सकते हैं। अगर आम में पीले या नारंगी रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं तो यह पकने का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में इस तरह के आम को खरीदने से बचना चाहिए। ऐसे आम अचार के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।