Prayagraj Patakha Factory Blast: उत्तर प्रदेश में प्रयागराजकौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 100 मीटर के अंदर बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 3 ढह गए।

बिजली का खंभा गिरने के बाद तेज धमाका

अस्पताल में भर्ती हुई एक मजदूर ने बताया कि बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ था।

मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर गांव

हादसा दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज की सीमा पर है। गांव से मनौरी एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब 2 किलोमीटर है।

पुलिस, एयरफोर्स, NDRFSDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के करीब 200 जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। मलबा हटाने के लिए 10 बुलडोजर लगाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हादसे के बाद काम कर रहे थे 7 मजदूर

हादसे के समय फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 3 की मौत हो गई। वहीं, बाकी 8 मृतक आसपास के घरों में रहने वाले लोग हैं।