SP MLC Lal Bihari Yadav Statement:   में जैसेजैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओंं कही बयानबाजी और उन पर पलटवार जारी है। आजमगढ़ में  हाल ही में हुई शिक्षकों की बैठक में सपा MLC लाल बिहारी यादव के विवादित बयान से सियाशी घमासान शुरू हो गया है।

सपा नेता ने कहा कि ‘ कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना…’। हालांकि इसे लेकर विपक्षी दल ने सपा को घेरा है साथ ही इसे लोकतंत्र का अपमान भी बताया है। तो वहीं पार्टी ने इसे उनका अपना निजी बयान बताते हुए बचाव भी किया हैं ।

 

सपा बोली, ये उनका निजी बयान

समाजवादी पार्टी एमएलसी लाल बिहारी यादव के बयान पर अब पार्टी खुद बचाव में उतरी है। इसे लेकर सपा नेता दीपक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास रिकॉर्ड हैं। किसने क्या कहा? क्या नहीं उस पर नहीं जाना है और यह उनके व्यक्तिगत बयान हो सकते हैं। 

 

बीजेपी ने बयान को लेकर क्या कहा

सपा नेता के इस विवादित बयान को लेकर ने भी कोई मौका नहीं छोड़ा। उनकी ओर से बीजेपी नेता आलोक अवस्थी ने सवाल उठाते हुए कहा  कि शीघ्र ही सपा ऑफिस के बाहर तमाम पट्टा बांधकर खड़े होंगे। इससे बड़ा अपमान लोकतंत्र का कोई नहीं कर सकता है। अब चुनाव में जनता जवाब देगी। 

सपा के बचाव में कांग्रेस भी उतरी

इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत भी सपा एमएलसी के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस बयान पर क्या दिक्कत? बीजेपी के नेता आपस में ही भिड़ रहे हैं। लेकिन इन्हें दिक्कत दूसरी पार्टी के नेताओं से है।