हिमाचली खबर: Monsoon Travel Places: बारिश का मौसम अपने साथ एक अलग सुकून और ताजगी लेकर आता है। जैसे ही पानी की बूंदे धरती पर गिरती हैं तो हरियाली और भी ज्यादा निखर उठती है। चारों तरफ मनमोहक वातावरण बन जाता है जो गर्मी के बाद काफी राहत देता है। कई लोगों को सर्दियों से ज्यादा मानसून का इंतजार रहता है। खासकर जब बात घूमनेफिरने की होती है तो बारिश में प्राकृतिक नजारे और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं।

अगर आप इस मानसून घूमनेफिरने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जहां बारिश की वजह से प्रकृति और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। इन जगहों पर जाकर न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि ऐसा लगता है कि समय कुछ पलों के लिए ठहर गया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सुंदर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दोस्तों और परिवार के साथ आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
मुन्नार, केरल
केरल के मुन्नार में मौजूद हरेभरे चाय के बागानों, धुंध भरी पहाड़ियों और शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है। जहां आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। बारिश की वजह से यहां का मौसम सुहावना हो जाता है और चारों तरफ प्रकृति की खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
अगुंबे, कर्नाटक
कर्नाटक के अगुंबे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है। मानसून में यहां के घने जंगलों, जीवजंतुओं की विविधता और धुंध से ढकी पहाड़ियां बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। पश्चिमी घाट पर बसी यह जगह सुकून देने वाली है। यहां आप पार्टनर या परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आ सकते हैं।
मौसिनराम, मेघालय
मौसिनराम दुनिया की सबसे अधिक वर्षा वाली जगहों में से एक मानी जाती है। यहां पर मानसून के समय प्रकृति का अद्भुत और अनोखा नजारा देख सकते हैं। घने बादल, हरियाली, पहाड़ और ठंडी हवाएं ट्रिप का मजा दोगुना कर देंगी। लगभग पूरे साल यहां पर नम और ठंडा मौसम रहता है।
शिलांग, मेघालय
मेघालय की राजधानी शिलांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। बारिश के मौसम में यहां घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यहां उमियम झील, एलिफेंट फॉल्स और शिलांग पीक पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहां की लाइफस्टाइल को करीब से देखने के लिए शिलांग जरूर जाएं।
माउंट आबू, राजस्थान
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू घूमने का प्लान कर सकते हैं। नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर, सनसेट पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती और शांति की तलाश कर रहे हैं तो इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।



