हिमाचली खबर: Eye Makeup Mistakes: आजकल महिलाएं ऑफिस, पार्टी, शादी, फैमिली फंक्शन या किसी इवेंट के लिए मेकअप करना पसंद करती हैं। मेकअप में सबसे जरूरी हिस्सा आंखों का होता है जिसकी खूबसूरती लुक को बना सकती है या बिगाड़ सकती है। कई बार हम आई मेकअप करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से पूरा मेकअप लुक खराब हो सकता है।

Eye Makeup से जुड़ी ये 8 गलतियां कर सकती है पूरा लुक खराब​
Eye Makeup से जुड़ी ये 8 गलतियां कर सकती है पूरा लुक खराब​

आईलाइनर सेट होने दें

मेकअप करने जा रहे हैं तो पहले आईलाइनर को सेट होने के बाद ही पलकों को झपकाएं। कई लोगों को पलकें बारबार झपकाने की आदत होती है जिसकी वजह से आंखों पर क्रीज आ जाती है और पूरा मेकअप खराब लगने लगता है।

आइब्रो को नजरअंदाज करना

अगर मेकअप के दौरान आप अपनी आइब्रो को नजरअंदाज करते हैं तो यह चेहरे का लुक बिगाड़ सकता है। आइब्रो चेहरे को शेप देती है, इसलिए इन्हें हल्का सा पेंसिल से शेप दें। इससे पूरा फेस शार्प और बेहतर लगेगा।

ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

कई लोग सिर्फ वीडियो और ट्रेंड देखकर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन यह हर किसी पर सूट नहीं करता है, इसलिए अपनी जरूरत और चेहरे के अनुसार ही मेकअप करना चाहिए।

आई मेकअप सेट करना

अगर आप आई मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहते हैं तो हल्का पाउडर या सेटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मेकअप जल्दी खराब नहीं होता है और लंबे समय तक टिका रहता है।

पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स

अगर आप पुराने मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे भी मेकअप खराब दिख सकता है। इसलिए समयसमय पर इसे बदलना जरूरी है।

कम रोशनी में मेकअप

अगर आप कम रोशनी में मेकअप कर रहे हैं तो यह लुक को खराब कर सकता है। इससे ज्यादा या गलत तरीके से प्रोडक्ट लग जाता है जो नेचुरल लुक को छिपा देता है। इसलिए हमेशा नेचुरल लाइट में मेकअप करना चाहिए।

हैवी आईलैश लगाना

अगर आप लाइट मेकअप कर रही हैं तो हैवी आईलैश लगाना चेहरे को खराब दिखा सकता है। ऐसे में अपनी आंखों के अनुसार आईलैश लगाएं जिससे चेहरे की नेचुरल खूबसूरती बरकरार रह सके।

गलत कंसीलर का इस्तेमाल

आई मेकअप में कंसीलर का इस्तेमाल आंखों को स्मूद और साफ दिखाने के लिए किया जाता है। लेकिन गलत कंसीलर आइशैडो लुक को खराब कर सकता है। इसके अलावा आइशैडो को अच्छी तरह से ब्लेंड करना भी जरूरी है जिससे लुक नेचुरल लगता है।