हिमाचली खबर: Stairs Corner Cleaning Tips: घर की साफसफाई के दौरान हम फर्श और मुख्य हिस्सों को अच्छे से साफ कर लेते हैं। जिसमें सीढ़ियां भी शामिल हैं जिन्हें साफ करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है लेकिन कई बार कोनों में जमी धूल और गंदगी झाड़ू या पोछे से साफ करने पर भी नहीं जाती है। ऐसे में धीरेधीरे धूल, मिट्टी और नमी मिलकर जिद्दी परत बना लेते हैं जो आसानी से नहीं हटती है। जिसकी वजह से सीढ़ियां गंदगी दिखने लगती हैं।

सीढ़ियों के कोने न सिर्फ घर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं बल्कि ये जगह बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को भी जमा कर सकती है। खासतौर पर बारिश और धूल भरे मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में जरूरी है कि इन मुश्किल जगहों की सफाई के लिए कुछ असरदार तरीके अपनाए जाएं। जिससे बिना ज्यादा मेहनत के सफाई की जा सके।
डीप क्लिनिंग करें
सीढ़ियों के कोनों को साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा फ्लोर क्लीनर को साथ मिलाएं। अब इसे कोनों में स्प्रे करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी पतले डंडे या लकड़ी पर कपड़े लपेटकर कोनों को अच्छी तरह साफ करें। अंत में पानी की मदद से सीढ़ियों की सफाई करें।
बेकिंग सोडा और सिरका
अगर सीढ़ियों के कोनों में जिद्दी दाग जम गए हैं तो इसे साफ करने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए कोनों में थोड़ा बेकिंग सोडा और सिरका स्प्रे करें। इसे करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें।
टूथब्रश की मदद लें
अगर कोनों में जिद्दी धूल और गंदगी जमा हो गई है तो इसे साफ करने के लिए टूथब्रश की मदद ले सकते हैं। टूथब्रश को पानी और लिक्विड डिशवॉशर के घोल में डुबाएं और इसे कोनों व किनारों पर रगड़ें। इसके बाद सूखे कपड़े से सीढ़ियों को साफ करें।
नमक का घोल बनाएं
सीढ़ियों के कोनों की सफाई करने के लिए एक बाउल में नमक, नींबू, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस घोल में स्क्रबर को डुबाएं और कोनों की सफाई करें। फिर इसे सूखे कपड़े से साफ करें। इससे दाग और गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी।



