हिमाचली खबर: Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब निकाह से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. परिवार की इज्जत बचाने के लिए दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दुल्हन की छोटी बहन से निकाह कराने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके बारे में भी ऐसी जानकारी सामने आई कि बारातघर में जमकर मारपीट हो गई. लाठीडंडे और ईंटपत्थर चलने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

दरअसल, बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता पास के गांव के एक युवक से तय हुआ था. शनिवार को नरियावल स्थित एक बारातघर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं. दोनों परिवारों और रिश्तेदारों के बीच खुशी का माहौल था. इसी बीच शुक्रवार रात अचानक दुल्हन घर से गायब हो गई. परिजनों को पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है. बताया जा रहा है कि युवती घर से जाते समय अपने साथ जेवर भी ले गई थी.
दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. मामला दूल्हा पक्ष तक पहुंचा तो दोनों परिवारों के लोग आमनेसामने आ गए. शादी टूटने की नौबत आ गई. इसके बाद रिश्तेदारों और गांव के जिम्मेदार लोगों ने कई घंटे तक पंचायत की. काफी बातचीत और समझानेबुझाने के बाद दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि दुल्हन की छोटी बहन का निकाह दूल्हे से करा दिया जाए, ताकि शादी भी हो जाए और दोनों परिवारों की इज्जत बनी रहे.
छोटी बहन के प्रेम प्रसंग की बात सामने आते ही बिगड़ गया माहौल
शनिवार को तय समय पर बारात नरियावल के बारातघर पहुंच गई. निकाह की रस्म की तैयारी शुरू हो गई थी. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दूल्हा पक्ष को जानकारी दी कि जिस छोटी बहन से निकाह कराने की बात तय हुई है, उसका भी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह भी यह शादी नहीं करना चाहती.
मम्मी ने फंदा लगाया, पापा ने धक्का दिया, जबलपुर में मां के बाद अब पिता ने भी दी जान, 8 साल के मासूम ने खोला सारा राज
यह बात सुनते ही दूल्हा पक्ष के लोग नाराज हो गए. उन्होंने इस पर आपत्ति जताई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एकदूसरे पर हमला करने लगे. बारातघर में जमकर लाठीडंडे चले और ईंटपत्थर भी फेंके गए. शादी का माहौल पूरी तरह तनाव और अफरातफरी में बदल गया.
तीन लोग घायल, पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में
मारपीट के दौरान शादी समारोह में शामिल होने आई दुल्हन की चचेरी बहन, उसका देवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया. हंगामे और मारपीट के बाद शादी पूरी तरह रद्द हो गई. बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.
बिथरी चैनपुर के एसओ राजेश मिश्रा ने बताया कि जिस युवती का निकाह होना था, वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. बाद में उसकी छोटी बहन से निकाह कराने की बात हुई, लेकिन उसका भी प्रेम प्रसंग सामने आने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. मारपीट में दो से तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है.


