हिमाचली खबर: RCB players not Indian Cricket Team: आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड व इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान आयरलैंड के साथ 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। वहीं, इंग्लैंड के साथ 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज होगी। इन दोनों देशों के दौरों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते शनिवार 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान किया। इसके अलावा बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड की घोषणा की।

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!​
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!​

टी20 टीम में RCB का एक भी खिलाड़ी नहीं

बीसीसीआई के द्वारा जारी किए गए नए स्क्वॉड में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। जैसे सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया। इसके अलावा 15 वर्षीय और LSG के गेंदबाज प्रिंस यादव को टी20 टीम में शामिल करना भी बोर्ड का बड़ा फैसला था। वहीं, आईपीएल 2026 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बीसीसीआई की ये घोषणा निराशा लेकर आई। इस दौरान RCB का एक भी खिलाड़ी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए स्क्वॉड में नहीं दिखा। अब इसको लेकर क्रिकेट जगत के बाजार में बातें शुरू होने लगी हैं।

Presenting #TeamIndia‘s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf

— BCCI June 6, 2026

शेष 9 टीमों के खिलाड़ियों को मिली जगह

आयरलैंडइंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए घोषित किए गए स्क्वॉड में RCB को छोड़कर आईपीएल की शेष 9 टीमों के खिलाड़ियों को टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में जगह मिली है। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने  सबसे ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है। जिनमें अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है।

वहीं, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के दोदो खिलाड़ियों को घोषित स्क्वॉड में मौका दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी एकएक खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है।

Here’s a look at #TeamIndia‘s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN

— BCCI June 6, 2026

रजत पाटीदार के लिए थी उम्मीद

आईपीएल 2026 में आरसीबी के कप्तान की बल्लेबाजी व कप्तानी देखकर लग रहा था कि इस दौरे के लिए बीसीसीआई उन्हें टी20 टीम का हिस्सा बना सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पिछले दो साल से लगातार उनकी कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है। आईपीएल 2026 में कप्तान रजत पाटीदार ने बल्ले से भी कई विस्फोटक पारियां खेली। इस सीजन उन्होंने 15 मुकाबले में 501 रन बनाए थे।