हिमाचली खबर: यूपी के गाजीपुर में हुए एनकाउंटर पर यूपी सरकार के मंत्रियों में घमासान मच गया है. प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि वोट खराब किया जा रहा है. अंग्रेजों की तरह पुलिस काम कर रही है. इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पुलिस अंग्रेजों की तरह काम नही कर रही है, जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश रहे हैं और समाज में भय व आतंक पैदा करते हैं. उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ की सरकार कठोर कार्रवाई करती है और जहां कहीं गलती होती है तो उसकी जांच कर सुनिश्चित करती है.

रविवार को कृषि मंत्री ने अपने गृह जनपद देवरिया पैतृक गांव पकहा के बगल से बह रही खनुआ नदी में सफाई करने के लिए उतरे. नदी में फैले घास व गंदगी की सफाई की गई, इस दौरान गांव के लोगों के साथ ही SDRF की टीम बोट के साथ नदी में लगी रही.
कृषि मंत्री ने कहा की 5 जून से 21 जून तक योगी सरकार विभिन्न कार्यक्रम चला रही है. जैसे नदियों की साफसफाई नदियों से गंदगी बाहर निकालना आदि है. इसी क्रम में आज वे अपने गांव से सटे बह रही नदी की सफाई किये है.
खनुवा नदी पर सेतु का शिलान्यास
रविवार को कृषि मंत्री ने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघौचघाट में खनुवा नदी पर बाबा भागवत दास की कुटी के समीप 2395.77 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए सेतु का विधिविधान से पूजाअर्चना कर शिलान्यास किया.
उन्होंने कहा कि यह सेतु जनपद देवरिया और जनपद कुशीनगर को आपस में जोड़ेगा. इसके नव निर्माण से दोनों जिलों के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. पथरदेवा के विकास का संकल्प निरंतर जारी है.
कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कृषि मंत्री ने रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत नगर पंचायत तरकुलवा में तरकुलवा मंडल की मासिक बैठक की. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत “सशक्त संगठन,समर्पित कार्यकर्ता” हैं.
उन्होंने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचाने और आगामी चुनावी चुनौतियों को फतह करने के लिए हमारा एकएक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ तैयार है.



