हिमाचली खबर: भारतीय घरों में कई तरह के खास व्यंजन बनाए जाते हैं। कुछ व्यंजन ऐसे हैं जो मेहमानों के आने पर या फिर जब लोग रोजमर्रा के भोजन से ऊब जाते हैं, तब मुंह का स्वाद बदलने के लिए बनाया जाता है। इसमें से एक लौकी का कोफ्ता है। यह अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे पारंपरिक मसालों और कुछ अन्य स्वादिष्ट चीजों के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। हालांकि, लौकी के अलावा भी कई ऐसी सब्जियां हैं जिनसे आप कोफ्ता बना सकते हैं, जिसमें से एक केला है। कच्चे केले की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है, लेकिन इसका कोफ्ता भी लाजवाब होता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

अब लौकी नहीं केले का बनाएं कोफ्ता, बेहद आसान है रेसिपी​
अब लौकी नहीं केले का बनाएं कोफ्ता, बेहद आसान है रेसिपी​

केला का कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

दो कप मैश किया हुआ कच्चा केला
आधा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
12 हरी मिर्च
2 मीडियम साइज के प्याज का पेस्ट
जरूरत के अनुसार घी या तेल
1 मैश किया हुआ आलू
थोड़ा सा आमचूर पाउडर
एक चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार टमाटर प्यूरी
2 चम्मच हरा धनिया

कच्चे केले का कोफ्ता बनाने की आसान विधि

सबसे पहले कच्चे केले और आलू को उबाल लें। उबलने के बाद इन्हें अलगअलग छिलका निकालकर मैश करके बाउल में रख दें।

अब मैश किए हुए आलू और केले को एक बाउल या कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें नमक, जीरा पाउडर, गरम मसाला, आमचूर पाउडर, हींग, मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।

इन सबको अच्छे से मिलाने के बाद कोफ्ते के लिए छोटीछोटी गोलियां बना लें। अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और उसमें इन गोलियों को सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद एक टिश्यू पेपर पर कोफ्तों को निकाल लें, जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए।

अब ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें प्याज का पेस्ट डाल दें। प्याज को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए। अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और तेल अलग होने तक पकाएं।

जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से पका लें। इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डाल दें। मसाला जब खौलने लगे तब इसमें तले हुए कोफ्ते डालें और उबाल आने पर हरा धनिया पत्ता डालकर गैस बंद कर दें।

आपका गरमागरम केले का कोफ्ता तैयार है। इसे आप रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।