MP TET Controversy Update: मध्यप्रदेश में 2005 से 2009 के बीच नियुक्त टीचर्स के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

भोपाल जॉइंट टीचर फ्रंट के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सदस्यों ने राहुल गांधी से टीईटी के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। शिक्षक संगठन ने राहुल गांधी के सामने टीईटी अनिवार्यता से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने शिक्षकों के पक्ष में आवाज उठाने का आग्रह किया।

संगठन के सदस्यों का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने शिक्षक संगठनों को आश्वासन दिया कि वे देशभर के करीब 25 लाख शिक्षकों के इस मुद्दे को लेकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे।

नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने CM को लेटर लिखा

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। तमिलनाडु सरकार की तरह मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता खत्म की जाए।