फिल्म इंडस्ट्री को लगी किसकी नजर? सैफ के बाद अब अर्जुन कपूर पहुंचे हॉस्पिटल

फिल्म इंडस्ट्री को लगी किसकी नजर? सैफ के बाद अब अर्जुन कपूर पहुंचे हॉस्पिटल (Himachali Khabar)  Arjun Kapoor Injured: अभी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हादसे से उबरे नहीं हैं कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का सामना करना पड़ा है। दरअसल यह घटना फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के सेट पर हुई है फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर के ऊपर अचानक छत गिर पड़ी। इस दुर्घटना में अर्जुन कपूर के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज और निर्माता जैकी भगनानी सहित कई लोग घायल हो गए हैं।

रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में उस वक्त हुआ जब फिल्म के गाने की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के दौरान गाने की बेस ध्वनि के कारण सेट में कंपन हो गया जिससे छत के कुछ हिस्से गिर गए। हादसे में अर्जुन कपूर मुदस्सर अजीज और जैकी भगनानी समेत कई क्रू मेंबर घायल हो गए।

‘मुझे मां ने डायमंड रोलेक्स घड़ी गिफ्ट…’ सैफ पर हमले के सवाल पर अपनी शेखी खुद बघारने लगीं उर्वशी रौतेला

हादसे के दौरान कई लोगों को आईं चोटें

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के एक सदस्य अशोक दुबे ने बताया कि हादसे के दौरान वह खुद भी घायल हो गए। उन्हें सिर और कोहनी में चोटें आईं। इसके अलावा डीओपी मनु आनंद का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया जबकि कैमरा अटेंडेंट को रीढ़ की हड्डी में चोट आई। हालांकि अशोक दुबे ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर नहीं थी। इस दुर्घटना में घायल हुए अन्य क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर भी रिपोर्ट्स आ रही हैं जिनमें कुछ हल्की चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं जिससे राहत की सांस ली गई।

क्या है वर्क फ्रंट?

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रूप में देखा गया था जो दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। फिलहाल वह ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस हादसे के बाद उनके फैंस उनकी सेफ्टी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

शातिर निकला हमलावर का दिमाग वेब सीरीज-फिल्म देखकर कर डाला कांड! पुलिस के उड़ाए होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *