भारतीय क्रिकेट जगत में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। BCCI की मुंबई में होने वाली हाईप्रोफाइल बैठक में भारतीय टीम के विस्फोटक और घातक बल्लेबाज रोहित शर्मा के ODI करियर को लेकर विश्व कप 2027 के रोडमैप तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाने वाली है। बीते समय में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन और टीम की रणनीति को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठे हैं, ऐसे में इस बैठक पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।

Rohit Sharma के ODI Future पर सबसे बड़ा सवाल
इस बैठक में जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा के ODI करियर को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में यह मुद्दा उठ सकता है कि विश्व कप 2027 की योजनाओं में रोहित शर्मा कि क्या भूमिका होगी। आपकी की जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में रोहित शर्मा ODI Cricket खेल रहे हैं, लेकिन उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं।
ऐसे में BCCI और भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ा सवाल होगा कि टीम को रोहित शर्मा के अनुभव के साथ आगे बढ़ाया जाए या 2027 World Cup को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों के साथ नई रणनीति तैयार की जाए। हालांकि बैठक में क्या अंतिम फैसला होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Team India की हालिया हार पर भी होगी चर्चा
BCCI बैठक में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन की भी समीक्षा होनी है। भारत को आयलैंड और इंग्लैंड के साथ ही श्रीलंका दौरों पर निराशाजनक नतीजों का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर बोर्ड गंभीरता से समीक्षा कर रहा है।
खास तौर पर ODI Team को लेकर एक स्पष्ट योजना बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। 2027 World Cup की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है और टीम मैनेजमेंट को आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों की भूमिका तय करनी होगी।
2027 World Cup के लिए बनेगा नया Roadmap?
बैठक में सिर्फ रोहित शर्मा का भविष्य ही नहीं, बल्कि पूरी ODI Strategy पर चर्चा होने की उम्मीद है। कप्तानी, खिलाड़ियों का चयन, Injuries, Workload Management और टीम के Core Group जैसे मुद्दे भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
बैठक में BCCI सचिव Devajit Saikia, Head Coach Gautam Gambhir, Chief Selector Ajit Agarkar और VVS Laxman समेत कई बड़े अधिकारी शामिल होने वाले हैं। ऐसे में आज की बैठक के बाद Team India के ODI Future को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।



