Kanpur Rape News: उत्तर प्रदेश के कानपुर दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई की शादी से पहले बड़े भाई ने उसकी सास को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने शादी तोड़ने की धमकी दी. साथ ही कई आपत्तिजनक वीडियोफोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि काफी समय से फरार चल रहा था.

मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर पीड़ित सास ने अपनी बेटी की शादी के बाद दामाद के बड़े भाई के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बेटी की शादी 24 अप्रैल को होने से 7 दिन पहले दामाद ने कल्याणपुर में रहने वाले अपने बड़े भाई जीत पाल के यहां उन्हें खरीदारी के लिए बुलाया था.
सास से रेप
आरोप है कि दामाद के बड़े भाई ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही इस दौरान आपत्तिजनक फोटोवीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए. जब सास होश में आई तो उन्होंने अपने साथ हुई हैवानियत का विरोध किया तो आरोपी उन्हें भाई की शादी तोड़ने की धमकी देने लगा. आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी जीत पाल नहीं रुका वह भाई की सास को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उनके साथ दुष्कर्म करता रहा.
आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
एक दिन महिला ने थक हराकर घटना की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद 6 मई को मामले में कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच पड़ताल के पुलिस ने आरोपी जीत पाल को थाने बुलाया, लेकिन वह मौका मिलते ही भाग निकला. इसके बाद मामले में दुष्कर्म सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई. बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया है, जो कि मुंबई भागने की फिराक में था. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.



