टीचर ने ऐसा मारा कि छात्रा की हो गई मौत, दोनों हाथ मरोड़ किया फ्रैक्चर, प्रधानाध्यापक-शिक्षक निलंबित... आखिर बच्ची के साथ स्कूल में क्या हुआ था उस दिन? | Hardoi School Student Death: The teacher hit the student so hard that she died, twisted both her hands and fractured them, the headmaster and teacher were suspended... What exactly happened to the girl in school that day?

Hardoi School Student Death: 1 सितम्बर 2026, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से दिलदहला देने वाला ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए. पचदेवरा इलाके के स्कूल में शिक्षक की पिटाई से 8वी की छात्रा की मौत हो गयी. मामले में प्रधानाध्यापक और आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है.

कक्षा आठवीं में पढ़ती थी छात्रा

मामला पचदेवरा थाना क्षेत्र के भरखनी ब्लॉक स्थित संविलियन विद्यालय साहुआपुर का है. वारदात 20 अगस्त का है. मृतका की पहचान सहुआपुर गांव की रहने वाली 13 साल की क्षमा दीक्षित के रूप में हुई है. जो संविलियन विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी.

विवाद के बाद टीचर ने पीटा

20 अगस्त को क्षमा दीक्षित पेपर देने स्कूल गयी थी. उसका अपनी सहपाठी छात्रा से विवाद हो गया था. इसकी शिकायत उसने शिक्षक राजेंद्र कुमार गंगवार से की. लेकिन शिक्षक ने उलटा क्षमा की पिटाई शुरू कर दी. उसे डंडे से खूब पीटा, इतना ही नहीं टीचर ने उसके दोनों हाथ पकड़ के मरोड़ दिए. जिससे उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया.

दोनों हाथ हुआ फ्रेक्चर

छात्रा ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया. वो उसे अस्पताल लेकर गए जहाँ प्लास्टर चढ़ाया गया. इसके बाद छात्रा के पिता उमेश दीक्षित स्कूल पहुंचे और इसकी शिकायत की. टीचर राजेंद्र कुमार गंगवार ने बच्ची की इलाज का आश्वासन दिया. पर वो अपनी बात से मुकर गए.

इलाज के दौरान छात्र की मौत

23 अगस्त को क्षमा की हालत बिगड़ गई. इसके बाद परिजन उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए और वहां उसे भर्ती कराया गया. लेकिन 30 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. फर्रुखाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रधानाध्यापक और टीचर निलंबित

दूसरे तरफ मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह सोमवार को जांच के लिए स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्टाफ और बच्चों से पूछताछ की. जिसके बाद प्रधानाध्यापक अक्षत और सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया है.

वीडियो आया सामने

दूसरे तरफ मौत से पहले बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे छात्रा कहती है गुरुजी ने उसे बुरी तरह पीटा था. वीडियो देख कोई भी सिहर जायेगा.