मधुमक्खियों ने खोला बोतल का ढक्कन, देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

मधुमक्खियां फूलों से पराग के कण निकाल उनसे शहद बनाने के लिए जानी जाती है। आप ने इन्हें फूलों के ऊपर मंडराते हुए कई बार देखा होगा। हवा में उड़ते हुए और छत्ते पर भीन भिनाते हुए भी बहुत सी बार देख लिया होगा। लेकिन क्या आप ने कभी किसी मधुमक्खी को सोडा की बोतल […]

मधुमक्खियां फूलों से पराग के कण निकाल उनसे शहद बनाने के लिए जानी जाती है। आप ने इन्हें फूलों के ऊपर मंडराते हुए कई बार देखा होगा। हवा में उड़ते हुए और छत्ते पर भीन भिनाते हुए भी बहुत सी बार देख लिया होगा। लेकिन क्या आप ने कभी किसी मधुमक्खी को सोडा की बोतल खोलते देखा है?

bees opening soda bottle

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर दो मधुमक्खियों (Bees) का सोडा की बोतल (Soda Bottle) खोलने का एक वीडियो बड़ा वायरल हो हरा है। इस वीडियो में टीम वर्क (Teamwork) क्या होता है ये भी सीखने को मिलता है।

bees open bottle

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो मधुमक्खियां सोडा की बोतल के ढक्कन को आपस में मिलकर खोल देती है। ये दोनों एक एक तरफ बैठ जाती हैं और फिर धीरे धीरे ताकत लगा ढक्कन घुमाने लगती है। जल्द ही ये ढक्कन खुलकर जमीन पर गिर जाता है।

bees open orange soda bottle

दो छोटी मधुमक्खियों का इस तरह एक सोडा बोतल का ढक्कन खोलना काफी सरप्राइजिंग चीज होती है। ऐसा नजारा रोज रोज देखने को नहीं मिलता है। आप ने भी ऐसा कुछ शायद ही पहले कभी देखा होगा। यह वीडियो महज 11 सेकंड का है जिसे अभी तक तीस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

bees open bottle with teamwork

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ट्विटर (Twitter) पर Buitengebieden नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – दो मधुमक्खियों ने मिलकर सोडा बोतल खोल दी। इस कैप्शन के साथ उन्होंने आश्चर्यचकित होने वाला एक इमोजी भी बनाया है।