भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल 26 जून को खेला जाना है, भारतीय टीम इस मैच के लिए बिलकुल तैयार है. इस मैच में टीम इंडिया की कमान नए कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथो में होगी. श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है और इस खिलाड़ी ने अब अपने कप्तानी की शुरुआत करेगा.

भारतीय टीम के लिए अब तक टी20 विश्व कप के दौरान संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आ रहे थे, लेकिन अब आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्या होगी आइए जानते हैं.
टीम इंडिया के लिए ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत
भारत के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के दावेदार हैं. हालांकि 2 खिलाड़ी ही टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के लिए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करते हुए नजर आने वाली है.
भारतीय टीम के लिए अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी को अभी और इंतजार करना होगा. वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मैच में मौका मिलना मुश्किल है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रहते हुए उनको चांस मिलना मुश्किल ही नजर आ रहा है.
आयरलैंड का स्क्वाड
लोर्कन टकर , रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन
Team India का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
आयरलैंड दौरे पर Team India का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | स्थान | समय |
| पहला T20I | 26 जून 2026 | शुक्रवार | स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट | शाम छह बजे |
| दूसरा T20I | 28 जून 2026 | रविवार | स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट | शाम छह बजे |



