Wahab Riaz: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही बेहद रोमांचक और हाईवोल्टेज माना जाता है। लेकिन इस बार पाकिस्तान की टीम को भारतीय महिला टीम के हाथों बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रन पर सिमट गई और भारत ने इस छोटे से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हालांकि, इस करारी हार के बावजूद पाकिस्तान के मेंटर वहाब रियाज ने अपनी टीम को लेकर ऐसा दावा कर दिया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया।

55 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान की टीम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पाकिस्तान की बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सकीं और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रहीं। पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ही कुछ देर क्रीज पर टिक सकीं।

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दीप्ति शर्मा और प्रेमा रावत ने 22 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। शैफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली।

55 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना ज्यादा परेशानी के मुकाबला जीत लिया। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।

हार के बाद भी Wahab Riaz का बड़ा दावा

पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद टीम के मेंटर वहाब रियाज ने खिलाड़ियों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि टीम में काफी प्रतिभा मौजूद है और उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है।

वहाब रियाज ने भारत के खिलाफ मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा कि टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा। लेकिन उन्होंने साथ ही पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मजबूत टीम बताया।