एक किडनी पर कैसे जिंदा रहता है इंसान, कैसे काम करता है शरिर, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया??

() Kidney Transplant: इंसान के शरीर में दो किडनी होती हैं। इसका काम खून को साफ करना और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना होता है। आपने किडनी दान की खबरें तो कई बार सुनी होंगी लेकिन क्या आप किडनी दान से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं? अगर नहीं तो यहां जानें किडनी दान से जुड़े नियम क्या एक किडनी जीवनभर के लिए काफी होती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जब कोई व्यक्ति अपनी एक किडनी दान करता है तो उसके बाद एक किडनी बच जाती है। एक किडनी से हमारा शरीर सामान्य से ज्यादा काम करता है। इससे […]
एक किडनी पर कैसे जिंदा रहता है इंसान, कैसे काम करता है शरिर, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया??

() Kidney Transplant: इंसान के शरीर में दो किडनी होती हैं। इसका काम खून को साफ करना और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना होता है। आपने किडनी दान की खबरें तो कई बार सुनी होंगी लेकिन क्या आप किडनी दान से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं? अगर नहीं तो यहां जानें किडनी दान से जुड़े नियम

क्या एक किडनी जीवनभर के लिए काफी होती है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जब कोई व्यक्ति अपनी एक किडनी दान करता है तो उसके बाद एक किडनी बच जाती है। एक किडनी से हमारा शरीर सामान्य से ज्यादा काम करता है। इससे एक किडनी का काम बढ़ जाता है और व्यक्ति बहुत आराम से सामान्य जीवन जी सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों में जन्म से ही एक किडनी काम करती है और वे बिना किसी परेशानी के आसानी से अपना जीवन जीते हैं।

किडनी कैसे काम करती है?

जब भी किडनी दान की जाती है तो उसके लिए एक प्रक्रिया होती है। किडनी निकालने की सर्जरी के लिए लेप्रोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे रक्तस्राव और संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। किडनी दान करने के बाद डोनर एक से तीन महीने में ठीक हो जाता है। हालांकि उसे लंबे समय तक अस्पताल में नहीं रहना पड़ता। डॉक्टर घर पर आराम करने की भी सलाह देते हैं। दान के बाद बची हुई किडनी की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह तेजी से काम करने लगती है। इससे सामान्य जीवन जीना आसान हो जाता है। किडनी दान करने के बाद साल में एक बार सावधानीपूर्वक जांच करानी चाहिए।

क्या किडनी दान करने के बाद कोई समस्या होती है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर किडनी दान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ है तो उसे भविष्य में कोई समस्या नहीं होगी। अगर 30 से 40 की उम्र के बीच किडनी दान करने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है तो उसे अगले 20 से 25 साल तक कोई समस्या नहीं होगी।

क्या किडनी दान करने की कोई सही उम्र होती है?

किडनी दान करने के लिए वयस्क उम्र सबसे उपयुक्त मानी जाती है। पहले 60 से 65 साल की उम्र के लोगों की किडनी नहीं ली जाती थी लेकिन अब डोनर की कमी के कारण लोग इस उम्र में भी किडनी दान कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले उनके पूरे शरीर की जांच की जाती है।

फेफड़ों में सुइ की तरह चुभा हुआ कर रहे हैं महसुस तो 4 संकेतो को पर फरमा दें गौर वरना जिना हो जाएगा मुश्किल!

किडनी दान करना कितना सुरक्षित है?

किडनी दान करने से पहले शरीर की जांच की जाती है कि डोनर पूरी तरह से फिट है या नहीं। अगर आप फिट हैं और आपको कोई गंभीर बीमारी नहीं है तो आप किडनी दान कर सकते हैं। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया थोड़ी खतरनाक है। जबकि किडनी दान करना सुरक्षित माना जाता है।

किडनी दान करने के बाद सावधानियां

किडनी दान करने के बाद 6 हफ्ते यानी डेढ़ महीने तक भारी सामान उठाने से बचें।

इस दौरान भारी व्यायाम और खेल गतिविधियों से बचना चाहिए।

डोनर को खान-पान और जीवनशैली का खास ख्याल रखना चाहिए।

शराब कैफीन और हाई प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

सर्दियों में झड़ रहे हैं आपके सुंदर बालघर में रखें इन चीजों से पाएं इस परेशानी से छुटकारा