Grah Gochar February 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। फरवरी 2025 में सूर्य, मंगल और बुध समेत चार शक्तिशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है। 4 फरवरी को गुरु बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 11 फरवरी को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। उनके बाद ग्रहो के राजा सूर्य भी अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में पहुंच जाएंगे। फिलहाल अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान है इसीलिए 11 फरवरी के बाद त्रिग्रही योग भी बन जाएगा जिसे काफी शुभ माना जाता है। मंगल भी मार्गी होकर वृषभ राशि में पहुंच जाएंगे। सबसे अंत में बुध ग्रह फिर से राशि बदलते हुए गुरु की राशि मीन में पहुंच जाएंगे।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कई फायदे लेकर आ रहा है। आपके ससुराल की ओर से महंगा उपहार मिल सकता है। प्लाॅट खरीदने या फ्लैट लेने के लिए फरवरी का महीना सबसे बेहतर होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए जो जातक लंबे समय से अपना उद्यम शुरू करने का सोच रहे थे वह फरवरी में इसकी शुरुआत कर सकते हैं शुरू में थोड़ा समय लगेगा लेकिन फिर आपका काम चल जाएगा। मौसम अच्छा होने की वजह से आप परिवार के साथ कहीं तीर्थ पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है और वह इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हो सकते हैं।
मिथुन राशि
कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमे आपके फेवर में हल हो सकते हैं। जिससे आप भारी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी बनी रहेगी आप उसके साथ बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Himachali Khabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)