अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़, महिला समेत दो लोगों की हुई मौत..

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़, महिला समेत दो लोगों की हुई मौत..नई दिल्ली: सोमवार के दिन भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए करीब 10 लाख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला श्रद्धालु भी शामिल है। दरअसल भारी भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालु बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

महिला गिर पड़ी

जानकारी के अनुसार 20 लाख लोग अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर रहे हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे को रामलला के दर्शनार्थियों की कतार में एक महिला गिर पड़ी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, मगर उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ऐसा भीड़ की वजह से हो सकता है। मृतक महिला की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विमला (60) के रूप में हुई है। इसके अलावा भारी भीड़ के कारण एक पुरुष की भी मौत हो गई। मृकर शख्स की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों लोग महाकुंभ से स्नान करने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए थे।

सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो

बताया जा रहा है कि NSG के कमांडो को राम मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की 3 किलोमीटर लंबी हनुमान गढ़ी में लगी हुई है। इसके अलावा सरयू घाट से लेकर राम मंदिर तक भीड़ ही भीड़ है। 4 से 5 घंटे तक लोगों को रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए कतार में लगना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। बॉर्डर एरिया से बैरिकेडिंग पर लोग रोके जा रहे हैं। ताकि सिटी के अंदर भीड़ नियंत्रित हो सके। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *