Apple आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में शामिल हो गया है और उसने अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. फोल्डेबल स्मार्टफोन का Samsung पुराना खिलाड़ी है, जिसने करीब 6 साल पहले पहला फोल्डेबल लॉन्च कर दिया था. अब फोल्डेबल फोन की दुनिया में देर से एंट्री करने वाले एपल को सैमसंग ने आड़े हाथों ले लिया है. सैमसंग ने देर से एंट्री के लिए न सिर्फ एपल का मजाक उड़ाया, बल्कि उस पर नकल करने का भी आरोप लगाया.

It’s feeling very familiar. Is this a Sims sequel…

— Samsung Mobile US September 9, 2026

I’m so sorry, @DuoLingo. They copied us too #Solidarity

— Samsung Mobile US September 9, 2026

सैमसंग ने iPhone Duo लॉन्च होने के बाद एक के बाद एक X पर कई पोस्ट शेयर कर डालीं. सैमसंग ने तंज कसते हुए कहा कि वह उस ट्रेंड में काफी देर से आया है, जिसे Android कंपनियां कई सालों से आगे बढ़ा रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा सैमसंग की उस पोस्ट की हुई, जिसमें उसने X पर लिखा, “जब आप हमारे पुराने आइडिया को दोबारा इस्तेमाल करना खत्म कर लें, तो हमें बताना.” एक दूसरी पोस्ट में सैमसंग ने लिखा, “यह सब कुछ जानापहचाना सा लग रहा है. क्या यह Sims का नया सीक्वल है?”

So far, so same. #ItsTimeToSwitch

— Samsung Mobile US September 9, 2026

सैमसंग ने एक और पोस्ट में कहा, “हमें इंतजार करवाया? ठीक है. हम यहां तीन तरह से फोल्ड होने वाले फोन के साथ हैं.” इस पोस्ट के जरिए सैमसंग ने यह बताने की कोशिश की कि एपल जहां पहली बार फोल्डेबल फोन लेकर आया है, वहीं दूसरी कंपनियां इससे आगे बढ़कर तीन हिस्सों में फोल्ड होने वाली स्क्रीन जैसे नए डिजाइन पर काम कर चुकी हैं. एक ओर पोस्ट में सैमसंग ने फोन के एक्सेसरीज को लेकर भी मजाक किया. वहीं एक पोस्ट में सिर्फ “So far, so same” यानी “अब तक तो सब वही है.” लिखा गया.

Was there range? No.
Was it exciting? No.
Did it happen? Yes.#ItsTimeToSwitch

— Samsung Mobile US September 9, 2026

सैमसंग ने कब लॉन्च किया था फोल्डेबल स्मार्टफोन?

सैमसंग के इस तरह के तंज की बड़ी वजह फोल्डेबल फोन के बाजार में उसकी लंबी बढ़त है. दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपना पहला Galaxy Fold साल 2019 में लॉन्च किया था. इसके बाद पिछले करीब सात साल में सैमसंग के अलावा गूगल और मोटोरोला जैसी कंपनियां भी कई फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी हैं. इन कंपनियों ने फोल्डेबल फोन में आने वाली कई समस्याओं को भी धीरेधीरे कम किया है. शुरुआती फोल्डेबल फोन में स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज, कमजोर हिंज और ज्यादा वजन जैसी समस्याएं बड़ी चुनौती थीं. कंपनियों ने समय के साथ इन कमियों को सुधारने की कोशिश की है.

क्या iPhone Duo में है Samsung की डिस्प्ले?

साउथ कोरियाई मीडिया कोरिया हेराल्ड के मुताबिक, एपल ने फोन को फोल्ड करने वाला हिस्सा बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ एक सप्लायर सैमसंग डिस्प्ले को दी है. इस वजह से iPhone Duo की सप्लाईचेन प्रोफाइल कुछ अलग तरह की है. एपल अब भी दुनिया भर से जरूरी पार्ट्स मंगाता है, लेकिन इसके नए फॉर्म फैक्टर से सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ हिस्सा कोरिया के बाहर बदलना सबसे मुश्किल कामों में से एक है.

कोरियाई डिस्प्ले इंडस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि अगर एपल फोन में अगर सैमसंग डिस्प्ले का फोल्डेबल पैनल नहीं होगा, तो फोन का यह फोल्ड होने वाला डिजाइन ही संभव नहीं होगा. नए फोल्डेबल डिजाइन से जुड़ा यह सबसे जरूरी पार्ट दक्षिण कोरिया के बाहर आसानी से मिलना या बदलना मुश्किल है. इसका मतलब यह नहीं है कि एपल सीधे सैमसंग फोन की स्क्रीन खरीदकर अपने फोन में लगा रहा है. कंपनी एपल की जरूरत और डिजाइन के हिसाब से स्क्रीन तैयार करती है. इसके बाद एपल फोन के बाकी हिस्सों को उसी स्क्रीन के हिसाब से डिजाइन करता है.