बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने फैमिली रेस्टोरेंट में रेड कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया।

नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने फैमिली रेस्टोरेंट में रेड कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पिछले काफी समय से पुलिस को रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट के चलने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने वहां से 3 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।
रेस्टोरेंट में मारा छापा
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के एसबीआर चौक पर रौशनी नाम का एक फैमिली रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। यहां पर पुलिस को लगातार फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर देह व्यापार चलाने की शिकायत की आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस ने जब रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वह हैरान रह गई। पुलिस ने कुछ लोगों को रेड में फैमिली रेस्टोरेंट के अंदर देह व्यापार करते हुए पकड़ा। रेस्टोरेंट में अचानक हुई छापेमारी में दौरान काफी अफरा-तफरी मच गई।
आपत्तिजनक हालत में मिले
फैमिली रेस्टोरेंट के अंदर से मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लड़के को गिरफ्तार किया और उनके अलावा तीन लड़कियों भी इस रेस्टोरेंट में मिलीं। पुलिस द्वारा सभी लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं। इसके साथ ही पुलिस को एक कमरे से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। रेड के बाद पुलिस आपत्तिजनक समान के साथ सभी लोगों को थाने ले आई। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्त में सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में काफी दिनों से यह गैरकानूनी धंधा चल रहा था। किसी ने इसकी गुप्त सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि- कितने लोग और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू की गई लड़कियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।