नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लड़की ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड से अलग होने के डर से लड़की ने खुदकुशी की कोशिश की, जहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के मुंगेली के नगवा गांव का बताया जा रहा है। जहां आस-पड़ोस में रहने वाले कीर्ति पात्रे और ललित लहरे एक-दूसरे से प्यार करते थे। उनके परिजनों को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। इसलिए दोनों एक महीने पहले साथ में घर से भाग निकले थे। तीन दिन तक दोनों बाहर ही रहे और उसके बाद खुद ही वापस आ गए। दोनों के लापता होने पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जब दोनों वापस लौट कर आए तो प्रेमिका ललित के घर पर रहने लगी।
टॉयलेट क्लीनर पीकर दी जान
साथ रहने के बावजूद भी कीर्ति को अपने बॉयफ्रेंड से जुदाई का सताने लगा, उसे लगता था कि ललित के माता-पिता दोनों को अलग न कर दें। इसी कारण से कीर्ति ने घर के बाथरूम में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। कीर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई। काफी दिनों तक कीर्ति का इलाज अस्पताल में चला और बॉयफ्रेंड ललित कीर्ति को अपने साथ घर ले गया। अस्पताल से आने वापस आने के बाद कीर्ति के गांव वालों ने एक मीटिंग बुलाई और कीर्ति ने अपने प्रेमी के साथ रहने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की के हाथों से सुसाइड नोट लिखवाया।
शव परिजनों को सौंपा
इसके बाद कीर्ति की तबीयत दोबारा से बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उसने तुरंत माता-पिता से मिलने की बात कही। इसके बाद परिजन ललित के घर पहुंचकर कीर्ति को अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक युवती के परिजनों का कहना है कि हम बेटी की जिद के आगे मजबूर हो गए थे। लड़की के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Also Read…