एमी विर्क ने हमले की खबरों के बाद शेयर की पहली स्टोरी, लिखा- ‘वादे के मुताबिक..’
✍️ hellohimachalse@gmail.com📅 September 10, 2026🕐 2 hours ago👁 1 views
मुंबई। पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा में काफिले पर फायरिंग की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई थी। घटना के बाद एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा— “वादे के मुताबिक..”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 सितंबर की रात कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में उनके कॉन्सर्ट के बाद काफिले से जुड़ी एक गाड़ी पर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया है कि एमी विर्क उस वाहन में मौजूद थे या नहीं।
एमी के पिता ने भी सामने आकर कहा था कि एमी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और एमी को निशाना बनाए जाने की खबरों को खारिज किया था।
इस बीच एमी की पहली सोशल मीडिया स्टोरी ने उनके फैंस का ध्यान खींचा है। उनकी इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरहतरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।